मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में एक बार फिर वो वक्त आ गया है जब घर से किसी एक सदस्य को अलविदा कहकर जाना पड़ेगा।
इस हफ्ते ‘शनिवार का वार’काफी दिलजस्प होने वाला है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का नाम लेते हुए बताते हैं कि वो घर से बाहर जा रही हैं।
अभी पढ़ें – Bipasha Basu Baby Girl: बिपाशा करण ने बेटी का रखा ये नाम, साथ में दिखाई पहली झलक
प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘आप में से कई एक आज इस घर से बेघर होगा।’ फिर वो प्रियंका चौधरी को कहते है कि ‘आप जा रही हैं।’ जिसके बाद घर के कुछ लोग उदास होते भी दिखाई देते हैं।
फिर सलमान उनके दोस्त अंकित से पूछते हैं कि ‘आपको कैसा लग रहा है?’ जिसपर वो जवाब देते हैं कि ‘सर, लग रहा है ये मेरी गलती है।’ लेकिन बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते प्रियंका नहीं बल्कि हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori Evicted) इविक्ट होंगी।
बिग बॉस खबरी नाम के इस पेज ने ऐसा दावा किया है कि ‘शनिवार का वार’ में प्रियंका का नाम लेना महज एक प्रैंक था। असल में गोरी शो से आउट हुई हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से ऐसा कुछ भी दर्शाया नहीं गया है। खैर, अगर ऐसा होता है तो प्रियंका के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। वहीं इस हफ्ते भी घर में कुछ मेहमान आने वाले हैं।
अभी पढ़ें – Vidya Balan Funny Video: विद्या ने गूगल से की ये स्पेशल डिमांड, बदले में मिल गया ऐसा जवाब
कृति सेनन (Kriti Senon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya Promotion) का प्रमोशन करने बिग बॉस 16 के मंच पर पहुंतचे नजर आए हैं, जहां इन्हें काफी मस्ती करते देखा गया है। कलर्स ने इनके भी कुछ मजेदार प्रोमो साझा किए हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
3 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
3 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
5 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
23 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines