Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर चौधरी नहीं बल्कि गोरी नागोरी हुईं इस हफ्ते घर से बेघर, देखें

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी की जगह गोरी नागोरी हुईं घर से बेघर, देखें

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी की जगह गोरी नागोरी हुईं घर से बेघर, देखें

विज्ञापन

मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में एक बार फिर वो वक्त आ गया है जब घर से किसी एक सदस्य को अलविदा कहकर जाना पड़ेगा।

इस हफ्ते ‘शनिवार का वार’काफी दिलजस्प होने वाला है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का नाम लेते हुए बताते हैं कि वो घर से बाहर जा रही हैं।

विज्ञापन

प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘आप में से कई एक आज इस घर से बेघर होगा।’ फिर वो प्रियंका चौधरी को कहते है कि ‘आप जा रही हैं।’ जिसके बाद घर के कुछ लोग उदास होते भी दिखाई देते हैं।

फिर सलमान उनके दोस्त अंकित से पूछते हैं कि ‘आपको कैसा लग रहा है?’ जिसपर वो जवाब देते हैं कि ‘सर, लग रहा है ये मेरी गलती है।’ लेकिन बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते प्रियंका नहीं बल्कि हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori Evicted) इविक्ट होंगी।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Ck08FWoK5wv/?utm_source=ig_web_copy_link

बिग बॉस खबरी नाम के इस पेज ने ऐसा दावा किया है कि ‘शनिवार का वार’ में प्रियंका का नाम लेना महज एक प्रैंक था। असल में गोरी शो से आउट हुई हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से ऐसा कुछ भी दर्शाया नहीं गया है। खैर, अगर ऐसा होता है तो प्रियंका के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। वहीं इस हफ्ते भी घर में कुछ मेहमान आने वाले हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Ck2owTHPAgO/?utm_source=ig_web_copy_link

कृति सेनन (Kriti Senon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya Promotion) का प्रमोशन करने बिग बॉस 16 के मंच पर पहुंतचे नजर आए हैं, जहां इन्हें काफी मस्ती करते देखा गया है। कलर्स ने इनके भी कुछ मजेदार प्रोमो साझा किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ