Bigg Boss 16 Finale: टीवी का पॉपलुर शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अपने फिनाले से महज 6 दिन ही दूर है। शो के फिनाले से पहले शो में उथल-पुथल मची है। बीती रात भी शो में एक मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसने घरवालों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया।
शो के ग्रैंड फिनाले से महज 6 दिन पहले ही निमृत कौर को बाहर को रास्ता देखना पड़ा। जैसे ही शो में लाइव ऑडियंस की एंट्री हुई है, तो शो के बचे हुए कंटेस्टेंट्स अर्चना गौतम, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, शालीन भनोट प्रियंका चाहर चौधरी इन्हें इम्प्रेस करते नजर आएंगे।
लोगों ने उड़ाया अर्चना गौतम का मजाक
शो में इस समय बहुत हलचल है और इसी के चलते दर्शकों ने भी अपनी पसंद के हिसाब से ही वोट किया और इसका खामियाजा निमृत कौर को भुगतना पड़ा और उन्हें सबसे कम वोट मिलें, जिसके चलते निमृत एलिमिनेट हो गईं। इसके बाद अर्चना गौतम ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।
अर्चना ने पूछा…
बता दें कि हाल ही में आए शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि माइक के सामने पोडियम पर खड़े होकर अर्चना गौतम दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साथ ही इसमें अर्चना दर्शकों से टिकट टू फिनाले तक पहुंचने में मदद की भी गुहार लगाती है। इसके बाद अर्चना आगे आकर पूछती हैं कि ‘क्या चल रहा है आप लोगों का’ और दर्शकों में ‘शिव चल रहा है’ जवाब मिलता है। इसके बाद शिव, मंच पर आते हैं और सबको धन्यवाद देते हैं।’
धड़ाम से गिरे शालीन और अर्चना
इसके बाद अर्चना कहती है कि ‘मेरी ना कोई मंडली नहीं कोई ग्रुप, कुछ भी नहीं था। स्टार्टिंग से लेकर अब तक मैं अकेली खेलती आई हूं।’ इसके बाद शालीन और अर्चना कपल डांस करने लगते हैं और फिर जो होता है, उसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं कोर पाता हैं। दरअसल, शालीन और अर्चना जब डांस करते हैं, तो धड़ाम से गिर जाते हैं।
जिसे देखकर सभी हंसने लगते हैं और तालियां भी बजाते हैं। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसे अर्चना दुखी हो जाती है। दरअसल अर्चना की हालत देखकर लोग कह देते हैं कि ‘खुदको संभालो अगला नंबर तुम्हारा है…’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines