Richa Chandan
Read More
---विज्ञापन---
Bigg Boss 16: छोटे पर्दे का मशहूर शो बिग बॉस (Bigg Boss 16) आजकल सुर्खियों में छाया हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो इस बार अपने 16 वें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है। बीते कई दिनों से शो के कंटेस्टेंट को लेकर खबरें आ रही थी इसी बीच ऐसी खबर आ रही है कि मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह इस शो का हिस्सा बनेंगी।
अभी पढ़ें – ‘सीता रामम’ में मृणाल ठाकुर के परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुईं कंगना, बोलीं- ‘जिंदाबाद ठाकुर साब’

आपको बता दें कि मान्या सिंह (Manya Singh) साल 2020 में मिस इंडिया में रनर अप थीं। मान्या सिंह ने बेहद संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया। ऐसे में मान्या सिंह के बिग बॉस में आने की खबर सुन फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स और मान्या की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
हाल ही में बिग बॉस 16 प्रोमो आउट हुआ। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान का अलग अंदाज देखने को मिला। बिग बॉस सीजन 16 का प्रोमो काफी मजेदार और डरावना भी है। इसमें शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस हाउस की जानकारी दे रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में हॉरर बैकग्राउंड दिखाया जाता है और इसके साथ ही कहा जाता है कि, ’15 साल से इस घर में सबने अपना खेल दिखाया है अब बिग बॉस अपना खेल दिखाएंगे।
अभी पढ़ें – Taapsee Pannu: पैपराजी पर भड़कीं तापसी पन्नू, यूजर्स ने किया ट्रोल

मीडिया खबरों के अनुसार इस बार बिग बॉस 16 में नई थीम भी होगी और नये सितारें भी। इस बार शो की थीम aqua फॉर्म में रखी गई हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को पानी के अंदर रहना होगा। खबरों की मानें तो राजीव सेन, चारु असोपा, मुनव्वर फारुकी, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, पूनम पांडे जैसे सितारें नजर आ सकते हैं। हालांकि अब तक इनकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।