हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 16 Update: फिनाले से पहले शो में मीडिया की एंट्री, कंटेस्टेंट्स को तीखे सवालों का करना होगा सामना

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Update

Bigg Boss 16 Update: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से अब चंद दिन ही दूर बचा है। 12 फरवरी को शो का ग्रैंड फिनाले होगा और उससे पहले घर में बड़ी हलचल मची है। लेकिन शो के फिनाले से पहले ही निमृत कौर अहलूवालिया का पत्ता शो से कट गया और अब घर में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट ही रह गए है, जिनमें आर-पार की लड़ाई है।

बचे हुए कंटेस्टेंट में प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शालीन भनोट, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे शामिल हैं और अब देखने वाली बात ये होगी कि इनमें से कौन शो की ट्रॉफी लेकर घर से बाहर जाएगा। शो के फिनाले से पहले एक बार फिर धमाकेदार खबर आई है कि अब शो में मीडिया जगत के कुछ सदस्य भी एंट्री करने वाले हैं।

और पढ़िए –Bigg Boss 16: फिनाले से 1 हफ्ते पहले बेघर हुई सुम्बुल तौकीर खान, परिवार ने दिया शानदार सरप्राइज

विज्ञापन

शो में मीडिया की एंट्री

बता दें कि बिग बॉस पर अपनी नजर रखने वाले The Khabri ने शो को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उसने लिखा है कि जल्द ही शो के सभी कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना होगा। बिग बॉस के हर सीजन में कुछ ना कुछ नया और धमाकेदार होता है और फिनाले से पहले शो के घर में मीडिया की एंट्री होना भी बहुत दिलचस्प होना वाला लग रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद अब फैंस बेसब्री से शो के अपकमिंग एपिसोड का कर रहे हैं।

निमृत बाहर तो अर्चना ने मांगी माफी

साथ ही बता दें कि बिग बॉस के हालिया एपिसोड में निमृत कौर अहलूवालिया का पत्ता शो से कट गया और अर्चना गौतम जब शालीन भनोट के साथ डांस कर रही थी, तो स्टेज पर ही धड़ाम से गिर गई, जिससे लोगों को हंसी आ गई और उन्हें बेइज्जती का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस बात के लिए अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने बाद में माफी भी मांगी। इन दोनों का ये वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –Bigg Boss 16: बिग बॉस में आने से चमकी शिव ठाकरे की किस्मत, सलमान की फिल्म में…

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola