Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट के परिवार में हुई मौत, वीडियो शेयर कर हुईं इमोशनल

Bigg Boss Ex Contestant Grandmother Passed Away: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी एक्ट्रेस की नानी का निधन हो गया है।

Tina Datta Grandmother Passed Away

Tina Datta Grandmother Passed Away

Tina Datta Grandmother Passed Away: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकीं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। टीना दत्ता की नानी का निधन हो गया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए ये खबर अपने सभी फैंस को दी है। फिलहाल टीना एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं और अपने सभी फैंस से उन्होंने इस दुखद समय में साथ देने के लिए कहा है।

विज्ञापन

टीना दत्ता की नानी का निधन 

टीना दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए दुखद खबर के बारे में बताया है। टीना दत्ता अपनी नानी के काफी करीब थीं। उन्होंने भगवान में विश्वास रखना अपनी नानी से ही सीखा था। बस उसी को उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया है। टीना दत्ता ने अपनी नानी के साथ बहुत प्यारे वीडियो शेयर किए हैं। टीना की नानी का निधन 11 जनवरी को हुआ है। क्या कुछ लिखा है टीना ने अपने पोस्ट में, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tinaa Dattaa (@tinadatta)

टीना ने नानी के लिए शेयर किया पोस्ट 

टीना ने नानी के लिए काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘और मेरे दिल का एक टुकड़ा खो गया… कोई जो मेरे लिए बहुत प्रिय थीं और जिन्होंने मुझे पूरे दिल से प्यार किया… वो मेरे लिए एक सेफ जगह थीं… मेरा आरामदायक जोन, मेरी खुशी… अब और किस और लव यू कहने को नहीं है… अब गाल खींचने को भी कोई नहीं, अब और नहीं जिसे मैं परेशान कर सकूं नेल पॉलिश लगाकर, अब बेहतरीन मीठे व्यंजन और भोग बनाने के लिए भी कोई नहीं, अब कोई नहीं है कॉल करके पूछने को कि कब आओगी।

विज्ञापन

टीना के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन

टीना दत्ता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- आज जो भी मैं थोड़ा बहुत आध्यात्मिक हूं, वो सब नानी के कारण है, मुझे पूरे दिल से आपकी याद आएगी नानी मां, बिना आपके चीजें कभी भी वैसी नहीं होंगी, शब्द कम पड़ जाते हैं, आपने मेरे दिल में एक बहुत खास जगह बनाई और मैंने भी और मुझे पता है कि मैं ही आपकी पसंदीदा थी। बहुत प्यार करती हूं नानी मां। टीना के पोस्ट पर उनके फैंस ने दुख जाहिर किया है और उनकी नानी को आत्मा को शांति मिलने की भी दुआ की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ