हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या फैजल-जन्नत के बाद प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता का हुआ ब्रेकअप? एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Priyanka Chahar Ankit Gupta Break up: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के फैंस को झटका लगा है। जी हां, खबरों की मानें तो प्रियंका और अंकिता का ब्रेकअप हो गया है।

विज्ञापन
Priyanka Chahar Ankit Gupta

Priyanka Chahar Ankit Gupta Break up: टीवी शो ‘उडारियां’ से फेमस हुए प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं। शो में अपनी जोड़ी से दर्शकों का दिल जीतने के बाद दोनों को बिग बॉस सीजन 16 में भी देखा गया था, जहां उनकी जोड़ी को लेकर लगातार अफवाहें उड़ी थीं। उनकी दोस्ती और रिश्ते की चर्चा तो हमेशा बनी रहती है, लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है, वो उनके फैंस को चौंका सकती है।

अंकित-प्रियंका का हुआ ब्रेकअप

सोशल मीडिया पर कई बार प्रियंका और अंकित की डेटिंग की खबरें आई थीं, लेकिन दोनों ने हमेशा इसे नकारा और एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। अब, एक नई खबर फैल रही है कि दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है और दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। यही नहीं, उनके द्वारा एक-दूसरे को अनफॉलो किए जाने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। विरल भयानी की पोस्ट के मुताबिक दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है।

प्रियंका और अंकित ने कभी नहीं स्वीकारा

प्रियंका और अंकित ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था, फिर भी दोनों की केमिस्ट्री हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती थी। जब से दोनों बिग बॉस में साथ दिखे हैं, तब से उनके फैंस ने उन्हें एक जोड़ी के रूप में अपनाया और प्यार से ‘प्रियांकित’ नाम से पुकारने लगे। दोनों की तस्वीरों और वीडियोज पर फैंस की टिप्पणियां अक्सर देखने को मिलती थीं। दोनों को एक साथ कई जगहों पर देखा जाता था।

विज्ञापन

एक दूसरे को किया अनफॉलो

हालांकि, अब प्रियंका और अंकित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, उनके सोशल मीडिया पर एक साथ की तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरें हटाने का फैसला नहीं किया है। दोनों का ये कदम उनके फैंस के लिए एक रहस्य बन गया है।

प्रियंका और अंकित के बारे में कुछ समय पहले ये भी अफवाहें फैल रही थीं कि वो डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा इसे खारिज किया और एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। लेकिन अब ये देखा जा रहा है कि दोनों के बीच दरार आ गई है। प्रियंका और अंकित की दोस्ती को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘द डिप्लौमैट’ का दूसरे दिन कैसा हाल? कमाई में 12.5% का उछाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola