मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में एक बार फिर झगड़ों का दौर देखने को मिल रहा है। हाल ही में जहां अर्चना गौतम (Archana Gautam) को शिव ठाकरे (Shiv Thakre) फिजिकली भिड़ने को लेकर बेघर होना पड़ा। तो वहीं अब एक घर में एक नई कैट फाइट देखने को मिली है।
बिग बॉस 16 में दिखी नई कैट फाइट
इस बार प्रियंका चौधरी चाहर (Priyanka Chahar Choudhary) और टीना दत्ता (Tina Datta) आमने सामने हैं। हमेशा की तरह इस बार भी घर में लड़ाई की शुरुआत किचन से हुई। मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि टीना अन्य प्रतियोगियों के लिए चावल बनाने के लिए इंतजार कर रही हैं। क्योंकि प्रियंका पहले ही गैस पर सबके लिए रोटियां बना रही हैं। लेकिन टीना उनके तवे को हटाकर चावल बनाने लगती हैं।
दोनों (Priyanka Tina Fight) के बीच बहस शुरू हो जाती है। वहीं टीना चुप हो जाती हैं और घरवालों से कहती हैं कि चावल बनने में समय लगेगा क्योंकि प्रियंका गैस फ्री नहीं कर रही हैं। इसके बाद प्रियंका भी बदले में जवाब देना शुरू करती हैं और टीना चुपचाप खड़ी सुनती रहती हैं। लेकिन प्रियंका चुप होने का नाम नहीं लेतीं और लगातार उन्हें बातें सुनाती रहती हैं।
अभी पढ़ें – Gurmeet-Debina Second Baby: दूसरी बार गुरमीत देबीना के घर में आई नन्हीं परी
इतना होने के बाद टीना भी अपना आपा खो देती हैं और कहती हैं कि फटे हुए टेप रिकॉर्डर की तरह प्रियंका चालू रहती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वो चुप हैं मगर प्रियंका हैं कि उन्हें सुनाए ही जा रही हैं। इसके बाद सभी घरवाले परेशान होकर उन्हें देखने लगते हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines