Bigg Boss 16: टीना और प्रियंका के बीच शुरू हुई कैट फाइट, रोटी और चावल के लिए भिड़ीं ये हसीनाएं

Bigg Boss 16: टीना और प्रियंका के बीच शुरू हुई कैट फाइट, रोटी और चावल के लिए भिड़ीं ये हसीनाएं

Bigg Boss 16: टीना और प्रियंका के बीच शुरू हुई कैट फाइट, रोटी और चावल के लिए भिड़ीं ये हसीनाएं

मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में एक बार फिर झगड़ों का दौर देखने को मिल रहा है। हाल ही में जहां अर्चना गौतम (Archana Gautam) को शिव ठाकरे (Shiv Thakre) फिजिकली भिड़ने को लेकर बेघर होना पड़ा। तो वहीं अब एक घर में एक नई कैट फाइट देखने को मिली है।

विज्ञापन

बिग बॉस 16 में दिखी नई कैट फाइट

इस बार प्रियंका चौधरी चाहर (Priyanka Chahar Choudhary) और टीना दत्ता (Tina Datta) आमने सामने हैं। हमेशा की तरह इस बार भी घर में लड़ाई की शुरुआत किचन से हुई। मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि टीना अन्य प्रतियोगियों के लिए चावल बनाने के लिए इंतजार कर रही हैं। क्योंकि प्रियंका पहले ही गैस पर सबके लिए रोटियां बना रही हैं। लेकिन टीना उनके तवे को हटाकर चावल बनाने लगती हैं।

विज्ञापन

दोनों (Priyanka Tina Fight) के बीच बहस शुरू हो जाती है। वहीं टीना चुप हो जाती हैं और घरवालों से कहती हैं कि चावल बनने में समय लगेगा क्योंकि प्रियंका गैस फ्री नहीं कर रही हैं। इसके बाद प्रियंका भी बदले में जवाब देना शुरू करती हैं और टीना चुपचाप खड़ी सुनती रहती हैं। लेकिन प्रियंका चुप होने का नाम नहीं लेतीं और लगातार उन्हें बातें सुनाती रहती हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Ck0CwmdMKRR/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

इतना होने के बाद टीना भी अपना आपा खो देती हैं और कहती हैं कि फटे हुए टेप रिकॉर्डर की तरह प्रियंका चालू रहती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वो चुप हैं मगर प्रियंका हैं कि उन्हें सुनाए ही जा रही हैं। इसके बाद सभी घरवाले परेशान होकर उन्हें देखने लगते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ