हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 16: निमृत कौर के लिए धड़क रहा है Abdu Rozik का दिल, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
Bigg Boss 16: निमृत कौर के लिए धड़क रहा है Abdu Rozik का दिल, देखें वायरल वीडियो

मुंबई: 19 साल के अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) वैसे तो अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत रहे हैं। घर के अंदर से लेकर बाहर तक हर कोई उन्हें पसंद करता है। लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब खुद अब्दु का दिल किसी पर आ गया है। जी हां, वो अपने से बड़ी निमृत कौर (Abdu Rozik likes Nimrit Kaur) को पसंद करने लगे हैं।

सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) ने सुर्खिया बटोरना शुरू कर दिया है। शो के कंटेस्टेंट्स अपने-अपने मुद्दों और लड़ाई झगड़ो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इनमें से कुछ अपनी दोस्ती को लेकर , तो कुछ दुश्मनी को लेकर छाए हुए हैं।

अभी पढ़ें – Mili Box Office Collection Day 4: जान्हवी कपूर की ‘मिली’ को नहीं मिल रहे दर्शक, जानें अब तक हुई कितनी कमाई

विज्ञापन

वहीं बिग बॉस 16 के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक का भी दिल धड़कना शुरू हो गया है। कुछ दिनों से अब्दु, निमृत के साथ खूब फ्लर्ट कर रहे हैं और यही वजह है कि साजिद खान भी निमृत का नाम लेकर अब्दु को चिढ़ाने लगे हैं।

इतना ही नहीं अब्दु साजिद से ये भी कहते हैं कि वो निमृत से शादी करना चाहते हैं। अब अब्दु का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शिव ठाकरे और एम सी स्टैन से निमृत के बारे में बात करते हैं। शिव, अब्दु से पूछते हैं कि, ‘आपको निमृत के बारे में सोचते हुए पेट में तितलियां उड़ती हैं’?तो अब्दु हां कहते हैं। फिर अब्दु कहते हैं कि, ‘मैं निमृत-निमृत चिल्लाऊंगा कुर्ता फाड़के’, फिर अब्दु कहते हैं कि, ‘लौंडा जवान हो गया’।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – ‘मैं अभी मरी नहीं हूं’, अपनी बीमारी पर बोलते हुए भावुक हुईं Samantha Ruth Prabhu

इस बात पर बिग बॉस के शो मेकर्स ने अब्दु का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे देख लगता है कि अब्दु का दिल निमृत के लिए तेजी से धड़कने लगा है। इस वीडियो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने बैकग्राउंड में गोविंदा का हिट गाना ‘कुर्ता फाड़के’ लगाया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola