'मैं अभी मरी नहीं हूं', अपनी बीमारी पर बोलते हुए भावुक हुईं Samantha Ruth Prabhu

'मैं अभी मरी नहीं हूं', अपनी बीमारी पर बोलते हुए भावुक हुईं Samantha Ruth Prabhu

'मैं अभी मरी नहीं हूं', अपनी बीमारी पर बोलते हुए भावुक हुईं Samantha Ruth Prabhu

मुंबई: साउथ सिनेमा की स्टनर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों मायोसाइटिस (Myositis) नामक एक ऑटो इम्यून बीमारी से जूझ रही हैं, जिसमे कमज़ोरी महसूस होती है। एक्ट्रेस ने इसको लेकर कई बातें कही है।

सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाली सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu health) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को इसकी सूचना दी थी। उनकी सेहत के बारे में सुन फैंस काफी परेशान हो गए थे। वहीं फिल्मी जगत के सितारे भी उन्हें लेकर काफी चिंतित नजर आए। हालांकि, अब वोअपनी अपकमिंग फिल्म ‘यशोदा’ को लेकर एक बार फिर सुर्खिया बटोर रही हैं।

फिल्म की रिलीज़ डेट करीब आ गयी है। ऐसे में निर्माता इसे प्रमोट करने में लगे हुए हैं। गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी सामंथा इवेंट में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलके बात की।

उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “जैसा की मैंने अपनी पोस्ट में कहा था की कुछ दिन अच्छे होते है, कुछ बुरे। कुछ दिनों में मैंने महसूस किया है की एक कदम उठाना भी मुश्किल होगा। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं , तो मुझे विश्वास नहीं होता की मैं बहुत कुछ कर चुकी हूं।”

इतना ही नहीं सैम ने अपनी बीमारी को लेकर लिखे गए अटपटे आर्टिकल का भी जिक्र किया और कहा कि, “मैंने ऐसे बहुत से लोग देखे हैं जो कई लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं एक बात करना चाहती हूं। मैंने अपनी बीमारी को जानलेवा बताने वाले कई आर्टिकल्स देखे। फिलहाल, मैं अभी मरी नहीं हूं।”

आगे एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे एक्शन करने में मज़ा आता है, मैंने कभी सोचा नहीं था की मैं एक्शन करने के लिए बनी हूं। इस फिल्म में सामंथा सरोगेट माँ के रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज़ होगी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ