Bigg Boss 16: टीवी जगत के चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में आए दिन ड्रामा देखने को मिलता है। सालों से ये दर्शकों का पसंदीदा शो बन चुका है। यूं तो हर छोटी बात पर सदस्य आपस में भीड़ते दिखाई देते हैं।
लेकिन जब से साजिद खान को कैप्टन बनाया गया है, तब से घर में झगड़ों का सिलसिला और बढ़ गया है। इस बीच मेकर्स ने एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है, जिसमें सभी घरवाले एक बार फिर से आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं।
नए टास्क में होगा नया घमासान
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है- ‘कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ घर में ऐसा बवाल।’ क्लिप के शुरुआत में सभी सदस्यों को साथ में बैठे देखा जा सकता है। इसके बाद बिग बॉस अनाउंस करते हुए कहते हैं कि, आज अब्दू, निमृत और शिव तीनों एक-एक करके खोपड़ी में बैठे शख्स के द्वारा दिए गए टाक्स को मानेंगे।’ बस यहीं से शुरू हो जाता है बवाल।
जैसे जैसे क्लिप आगे बढ़ता है, देखा जा सकता है कि प्रियंका निमृत को पुश अप मारने को कहती हैं, जब तक के वो ना रूकने को ना कहें। वहीं अर्चना को शिव को एक कटोरी नमक खाने का टास्क देती हैं, तो अंकित अब्दू को पांच मिनट में दो लीटर पानी पीने को कहते हैं।
इन टास्क को देख साजिद खान सभी को टास्क करने से मना कर देते हैं, वो कहते हैं कि टास्क ऐसे दिए जा रहे है, जिसे करना मुमकिन नहीं हैं। इसे सुन प्रियंका कहती हैं कि संचालक ही टास्क देगा, तो खोपड़ी में इंसान क्यों बैठा है?
अभी पढ़ें – Ranveer Singh ने एकॉन से करवाया ‘Chammak Challo’ गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल
इसी बात को लेकर घर वालो में जबरदस्त का बहस देखने को मिलता है। अंत में साजिद खान को जोर-जोर से चिल्लाते देखा जा सकता है। इस प्रोमो पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
3 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines