Paras Chhabra: पारस छाबड़ा टीवी का एक पॉपुलर हैं। इन दिनों अभिनेता अपने पॉडकास्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि इस बीच अब पारस ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिससे टॉक ऑफ द टाउन में पारस चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, पारस का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनपर काला जादू किया था, जिससे वो पूरी तरह से अपनी गर्लफ्रेंड के काबू में आ गए थे।
पारस के पॉडकास्ट में नजर आईं शेफाली जरीवाला
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अब तक विशाल आदित्य सिंह और आरती सिंह ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। हाल ही में शेफाली जरीवाला को भी इस पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान पारस ने काला-जादू पर बात की। दरअसल, पॉडकास्ट के दौरान शेफाली जरीवाला ने पारस से सवाल किया कि क्या काला-जादू होता है? तो इस पर पारस ने कहा कि हां बिल्कुल होता है।
गर्लफ्रेंड ने किया काला जादू
पारस ने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके ऊपर काला जादू किया था। पारस का कहना है कि उनको सिर्फ अपना बनाने के लिए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनपर काला जादू किया था। हालांकि उस वक्त मैं उसके साथ था, लेकिन उसको तब भी ये डर था कि कहीं मैं उसको छोड़ ना दूं और इसलिए उसने मुझ पर काला-जादू किया था।
मैं पूरा उसके काबू में था- पारस
पारस ने बताया कि उनको अपने वश में करने के लिए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें पानी भी फूंक-फूंककर देती थी। पारस ने कहा कि मुझे लगता था कि उनके धर्म में शायद ऐसा होता होगा, क्योंकि वो मेरे धर्म की नहीं थी। पारस ने कहा कि उसने मुझे जो पानी पिलाया था, उसकी वजह से मैं उसके काबू में आ गया था। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर ने आगे कहा कि उस वक्त मैं बस 5 दिन के लिए मुंबई आया था, लेकिन मैं 5 महीने तक यही रहा और इस बीच भी मैं सिर्फ एक बार अपने कपड़े लेने के लिए अपने घर गया।
मेरी मां को कुछ समझ नहीं आ रहा था
इस दौरान मेरी मां बहुत हैरान थी कि आखिर चल क्या रहा है? हालांकि यहां ये ट्विस्ट था कि वो लड़की मेरे प्यार में पागल थ, लेकिन उसकी फैमिली मुझे बिल्कुल पसंद नहीं करती थी। हालांकि उस दौरान मैंने ही दोनों की सुलह करवाई थी और जब मैं लड़की के घरवालों से मिला, तो उन्होंने भी मुझ पर काला जादू किया, लेकिन ये जादू उनकी बेटी से दूर रहने के लिए था। जब लड़की के परिवार ने पारस पर काला-जादू किया, तो वो डॉक्टर के पास गए थे, लेकिन उनके सारे रिपोर्ट्स नॉर्मल थे।
यह भी पढ़ें- पति की बेवफाई पर फिर छलका Dalljiet Kaur का दर्द, किसी और संग मुंबई में हैं Nikhil Patel
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
43 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
46 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines