Himanshu Khurana Father Arrested: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से मशहूर हुईं पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी एक गंभीर आरोप के चलते की गई है, जिसमें उन्हें एक सरकारी अधिकारी से गाली-गलौज करने और शारीरिक हमला करने का आरोपी बताया गया है। फिल्लौर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
‘टाइम्स नाउ’ की खबर के मुताबिक, ये घटना लगभग पांच महीने पुरानी है जब कुलदीप खुराना ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक सरकारी अधिकारी, नायब तहसीलदार जगपाल सिंह के साथ बुरा बर्ताव किया था। जगपाल सिंह ने खुद इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी और आरोप लगाया था कि कुलदीप ने न सिर्फ उन्हें गालियां दीं, बल्कि शारीरिक तौर पर भी हमला किया। ये घटना उस समय हुई जब जगपाल चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे और कुलदीप ने उनका रास्ता रोका। उनके साथ मौजूद एक कर्मचारी ने इस पूरी घटना को वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे बाद में अदालत में पेश किया गया।
अधिकारी के साथ किया दुर्व्यवहार
इस मामले के बाद पुलिस ने कुलदीप को कई बार पकड़ने के लिए लुधियाना में छापे मारे थे, लेकिन वो फरार हो गए थे। हालांकि हाल ही में पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। फिलहाल कुलदीप खुराना को कपूरथला जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुलदीप के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और एक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं।
हिमांशी खुराना एक बार फिर सुर्खियों में
इस पूरे मामले ने हिमांशी खुराना को भी सुर्खियों में ला दिया है, जो खुद भी कई बार विवादों में घिरी रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आसिम रियाज से ब्रेकअप किया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। इस ब्रेकअप के कारण भी मीडिया में उनकी काफी आलोचना हुई थी, क्योंकि दोनों ने अपने धार्मिक मतभेदों के कारण अलग होने की बात कही थी।
हिमांशी खुराना के पिता के खिलाफ चल रहे इस विवाद ने उनकी पर्सनल लाइफ को एक बार फिर से मीडिया के फोकस में ला दिया है। हालांकि हिमांशी ने कभी भी अपने पिता के खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया पर कोई बात नहीं की है।
यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai को क्यों कहा Thankyou, तलाक रूमर्स के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
26 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines