नई दिल्ली: बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) को हाल ही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के एक अस्पताल में एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। ये घटना 30 जुलाई की है। प्रियांक ने बताया कि घटना हुई तो उनके पिता भी उनके साथ ही थे। एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़िए – माही श्रीवास्तव का गाना ‘करs सोमारी दूल्हा मिली सरकारी’ जीत रहा फैंस का दिल
एक निजी टेब्लॉयड को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया और यह भी साझा किया कि वह अपनी मां के चेक-अप के लिए एक डॉक्टर के पास जा रहे थे। उन्होंने समझाया कि जब वे अस्पताल से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें मारना शुरू कर दिया।
प्रियांक (Priyank Sharma gets attacked in Ghaziabad) ने साझा किया, “मैं उसका हाथ पकड़ने और उसे पीछे धकेलने में कामयाब रहा। बहुत हंगामा हुआ। अस्पताल प्रशासन के दो लोग मेरे बचाव में आए और मैं वास्तव में उनका आभारी हूं। जिस व्यक्ति ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की, वह भाग गया। यह एक डरावनी स्थिति थी।”
प्रियांक ने कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराई है साथ ही सीसीटीवी फुटेज जमा करने के लिए बाद में पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें नहीं दिया। भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रियांक को कुछ चोट के निशान भी आए हैं मगर भाग्यवश वो बच गए। एक्टर का कहना है कि वो अब भी यही सोच रहे हैं कि उस आदमी ने उन पर हमला क्यों किया। उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि वो व्यक्ति कौन था और वह मुझसे क्या चाहता था।”
और पढ़िए – ‘हर-हर शंभू’ गाने पर फरमानी से उलेमा नाराज, गायिका ने दिया करारा जवाब
प्रियांक को बिग बॉस 11 में अपने प्रदर्शन के बाद से काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। वह सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थे, लेकिन साथी प्रतियोगी आकाश ददलानी को शारीरिक रूप से मारने के बाद उन्हें शो से निश्कासित कर दिया गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
26 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines