Big Boss OTT 2 Babika Expose: Big Boss OTT 2 की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे के लिए नई परेशानी खड़ी गई हो गई है। प्रोड्यूसर अतुल किशन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेबिका को एक्सपोज करने की बात कही है। बता दें कि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि वे बेबिका को एक और एक्सपोज गिफ्ट देना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले भी इस तरह का एक मामला सामने आया था, जब अतुल ने कहा था कि वे OTT को एक फाइनलिस्ट को एक्सपोज करेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर मिली जानकारी
Big Boss TAK के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें जानकारी मिली है कि प्रोड्यूसर अतुल किशन Big Boss OTT 2 की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे को एक्सपोज करने की तैयारी में है। इस पोस्ट में लिखा है कि प्रोड्यूसर अतुल किशन एक और चौंकाने वाला खुलासा लेकर वापस आ गए हैं! अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने बेबिका धुर्वे के बारे में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मुझे तुमसे प्रसिद्धि चाहिए। मेरे पास तुम्हारे लिए एक नए साल का तोहफा है, और यह खुलासा अगले स्तर का है! ऐसा लग रहा है कि एक और विवाद होने वाला है। यहां हम आपके लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
कौन हैं बेबिका धुर्वे ?
बिग बॉस एक कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो है ,जो काफी चर्चा में रहता है। इसके अलावा इस शो के कंटेस्टेंट भी काफी चर्चा में रहते हैं और बेबिका धुर्वे भी उनमें से एक हैं। बेबिका धुर्वे एक अभिनेत्री, इंफ्लूएंसर होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने बेंगलुरु के राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालय से डेंटल सर्जरी की डिग्री ली। इसके अलावा बेबिका के पिता एक जाने माने एस्ट्रोलॉजर हैं, जिन्हें हम अक्सर बिग बॉस में देख सकते हैं। इसके अलावा बेबिका के पिता यानी ज्योतिषी श्रीराम धुर्वे प्रसिद्ध नेटफ्लिक्स शो इंडियन मैचमेकिंग में भी फीचर हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi Police की ‘सेल ब्लॉक पार्टी’; नए साल पर दी VIP लाउंज की अनोखी चेतावनी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines