मुंबई: सोमवार को देशभर में दिपोत्सव मनाया गया। बी-टाउन के गलियारे भी दिये की रौशनी से जगमगा उठे। एक तरफ सोनम कपूर ने अपने घर ग्रैंड दिवाली बैश रखी, तो दूसरी ओर बिग-बी (Big B Diwali Part) ने भी अपने बंगले पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें इंडस्ट्री के उनके कुछ खास दोस्त पहुंचे।
पार्टी में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन औऱ अराध्या बच्चन ने मेहमानों की मेज़बानी की। पार्टी में अनुपम खेर, उनकी पत्नी किरण खेर, शाहरुख खान, पत्नी गौरी खान, रानी मुखर्जी सहित अन्य मेहमानों ने शिरकत की। इनके अलावा करण जौहर भी शामिल हुए।
अभी पढ़ें – Kantara Overrated: देश को ‘कांतारा’ क्यों है पसंद…क्या है इसका मतलब? यहां जानिए सबकुछ
अब इस पार्टी से एक एक कर इनसाइड तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस किरण खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझआ की, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान संग रीयूनियन की तस्वीरें साझा की और लिखा, “पिछली रात मेरे प्यारे दोस्त शाहरुख के साथ। दिवाली के लिए पुराने दोस्तों से मिलना बहुत शानदार है” साथ में एक दिल वाली इमोजी भी ड्रॉप की।
इनके अलावा उन्होंने पार्टी के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ भी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों बिग बी के घर पर लगे प्रसिद्ध पेंटिंग के सामने पोज दे रहे हैं। इसके बाद अभिषेक बच्चन और उनके बेटे सिकंदर खेर के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आई। अभिषेक और सिकंदर काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया, “बच्चन के साथ दिवाली।”
पार्टी की कुछ और अन्य तस्वीरें देखें यहां-
अभी पढ़ें – Ram Setu Twitter Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ के बारे में जानें ऑडियंस का रिएक्शन
बता दें, अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर अब सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की योजना बनाते हैं। लेकिन इनमें से एक की पहले ही मृत्यु हो जाती है, जिसके बाद अमिताभ, अनुपम और बोमन ईरानी चौथे दोस्त की अस्थियों को लेकर माउंट एवरेस्ट चढ़ने की कोशिश करते हैं। फिल्म में सारिका, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता भी हैं। यह 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines