Bhumika Chawla: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जिनका एक समय पर खूब नाम रहा है. हालांकि, कुछ समय के बाद या तो उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया या फिर वो गुमनाम हो गईं. आज हम आपको एक हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिनका एक समय में बॉलीवुड में खूब नाम था, लेकिन उन्होंने भोजपुरी में अपनी किस्मत आजमाई और फिर इंडस्ट्री को ही छोड़ दिया. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
भूमिका चावला
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला हैं. जी हां, भूमिका चावला ने बॉलीवुड में ‘तेरे नाम’ से अपना डेब्यू किया था. हिंदी सिनेमा में अपना जलवा दिखाने के बाद भूमिका ने भोजपुरी इंडस्ट्री को रुख किया था. भूमिका ने मनोज तिवारी के साथ फिल्म ‘गंगोत्री’ से अपना भोजपुरी डेब्यू किया.
एक्ट्रेस का करियर
भूमिका ने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू तो कर दिया था, लेकिन उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप निकली थी. इसका सीधा असर एक्ट्रेस के करियर पर हुआ और उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया. आज ऐसा हाल ही कि भूमिका ना तो बॉलीवुड और ना हि भोजपुरी सिनेमा में नजर आती हैं और वो दोनों ही इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हैं.
कई फिल्मों में किया काम
इसके अलावा अगर भूमिका की बात करें तो एक्ट्रेस की सादगी और भोलपन की लोग बहुत तारीफ किया करते थे. इसके अलावा भूमिका भले ही हिंदी और भोजपुरी में कमाल नहीं कर पाई, लेकिन साउथ में एक्ट्रेस का जमकर सिक्का चला. भूमिका की फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने रन, सिलसिले, फैमिली, गांधी माय फादर और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया है.
साउथ में जलवा बरकरार
भूमिका का करियर भले ही हिंदी में नहीं चल सका, लेकिन साउथ की फिल्मों में उनका जलवा बरकरार है. साउथ में उनके काम को लोगों का बेहद प्यार मिलता है और दर्शकों को उनकी फिल्में पसंद आती हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ज्यादा ग्लैमर से दूर ही रहना पसंद करती हैं.
यह भी पढ़ें- 45 करोड़ का बजट, 60 हजार कमाई… आज के दिन ही रिलीज हुई थी बॉलीवुड की महाफ्लॉप फिल्म
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines