45 करोड़ का बजट, 60 हजार कमाई… आज के दिन ही रिलीज हुई थी बॉलीवुड की महाफ्लॉप फिल्म

The Lady Killer: आज ही के दिन रिलीज हुई थी हिंदी सिनेमा की महाफ्लॉप, जिसको बनाने के लिए खर्च हुए थे करोड़ों लेकिन निकली थी फ्लॉप. आइए जानते हैं कि आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं और इसकी कमाई क्या थी?

The Lady Killer

The Lady Killer. image credit- youtube

The Lady Killer: बॉलीवुड की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो आज ही के दिन 3 नवंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन टिकट खिड़की पर ये फिल्म सुपरफ्लॉप निकली थी. आज ही के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नाक कटवा दी थी क्योंकि ये अपने बजट का आधा हिस्सा भी नहीं निकाल पाई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द लेडी किलर’ है. फिल्म ‘द लेडी किलर’ को आज ही के दिन यानी 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. 45 करोड़ रुपये के मोटे बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आते ही बुरा हाल हो गया था और इसने सिर्फ 60 हजार रुपये की कमाई की थी.

महाफ्लॉप निकली फिल्म

अर्जुन कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी और ये इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और महाफ्लॉप निकली थी. बता दें कि इस मोटे बजट वाली फिल्म का प्रमोशन भी नहीं किया गया था और ये भी एक वजह थी, जो फिल्म के फ्लॉप होने के लिए मानी जाती है.

प्रमोशन इवेंट में लीड एक्टर और एक्ट्रेस नहीं

इस फिल्म को रिलीज करने से 5 दिन पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के प्रमोशन इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर और एक्ट्रेस अर्जुन कपूर और भूमि नहीं थे. लोगों ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया और ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में महाफ्लॉप साबित हो गई.

बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

बता दें कि इंडिया में इस फिल्म को 12 थिएटर्स और इसके 293 टिकट बिके थे. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 38 हजार रुपये की कमाई थी और वीकेंड तक इसने 60 हजार रुपये कमाए. इसके बाद इसे ओटीटी पर भी लाने का प्लान किया गया, लेकिन से भी नहीं हो सका और डील कैंसिल हो गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ