Birthday Special: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने ऑडियंस का दिल अपनी एक्टिंग से जीता है. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई हुई है. सलमान खान की एक फिल्म से ये एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई थीं और फिर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन बन ऑडियंस का दिल जीत लिया था. आज भी ये एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर छाई हुई हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.
फिल्मी डेब्यू
साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि भूमिका चावला हैं. आज एक्ट्रेस अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस के करियर के बारे में बताने जा रहे हैं. दिल्ली में जन्मीं भूमिका चावला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने तेलुगू सिनेमा से कदम रखा. एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ‘युवाकुडु’ थी. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 59 मिनट, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है Netflix की ये धांसू फिल्म, हर सीन में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट
एक फिल्म ने बनाया बॉलीवुड स्टार
साउथ फिल्मों में काम करने के बाद भूमिका चावला ने बॉलीवुड में भी अपने करियर की शुरुआत की. वहीं एक्ट्रेस की लाइफ तब पलटी जब उन्हें सलमान खान की ‘तेरे नाम’ में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने का मौका मिला. इस फिल्म में भूमिका चावला ने ‘निर्जरा’ का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं इस फिल्म ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था. इस फिल्म के बाद से भूमिका चावला बॉलीवुड की स्टार बन गई थीं और चारों तरफ उन्हीं के चर्चे होने लगे थे.
यह भी पढ़ें: सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी हैं OTT की ये 5 फिल्में, आखिरी वाले का क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश
सुशांत सिंह राजपूत की ‘बहन’ बन जीता दिल
‘तेरे नाम’ जैसी हिट फिल्म देने के बाद एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन की ‘रन’ में काम किया, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में ही काम करना बेहतर समझा. साल 2016 में एक बार फिर भूमिका चावला ने बॉलीवुड में कदम रखा. साल 2016 में आई ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की ‘बहन’ का किरदार निभाया. इस किरदार ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines