Akshay Kumar Bhooth Bangla Movie: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म को लेकर अभी से ऑडियंस में क्रेज दिखाई दे रहा है. टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है और गूगल पर भी फिल्म का टीजर ट्रेंड कर रहा है. फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी ‘भूत बंगला’ के बारे में बयान जारी किया है. डायरेक्टर ने ये भी बताया कि इस फिल्म को बनाने के लिए उनके पास कैसे आइडिया आया? आइए आपको भी बताते हैं अक्षय कुमार ने क्या कुछ कहा?
प्रियदर्शन ने फिल्म को लेकर की बात
प्रियदर्शन ने हाल ही में मिस मालिनी से खास बातचीत की. प्रियदर्शन ने हॉरर कॉमेडी जॉनर पर बात करते हुए कहा कि ‘भूल भुलैया’ के बाद से ही इंडस्ट्री में कॉमेडी-हॉरर का क्रेज बढ़ गया. अब हॉरर-कॉमेडी फिल्में बॉलीवुड का नया ट्रेंड बन गई हैं. डायरेक्टर ने आगे कहा कि ऐसे में मेरे पास भी ‘भूत बंगला’ बनाने के लिए कोई आइडिया नहीं बचा था. इसके बाद मुझे ख्याल आया कि मुझे फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म बनानी चाहिए.
यह भी पढ़ें: ‘लव जिहाद नहीं…’, महाकुंभ वायरल गर्ल Monalisa ने बताया क्यों की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी?
क्या बोले प्रियदर्शन?
डायरेक्टर ने आगे कहा कि फैंटेसी-कॉमेडी जॉनर ऐसा है जिसमें लोग भूत और काले जादू जैसी चीजों पर विश्वास करते हैं. तो उसी का बेस लेकर हमने इस फिल्म को बनाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि अगर ‘भूत बंगला’ लोगों को पसंद आती है तो हम आगे भी ऐसी ही फिल्में बनाएंगे. अगर ये फिल्म नहीं चली तो मैं फिल्मों को गुडबाय कह दूंगा. लोग अगर आपकी फिल्मों को रिजेक्ट करते जाएं तो आपको गुडबाय कहकर आगे बढ़ जाना चाहिए. प्रियदर्शन का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्तों में छापे करोड़ों, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन
कब रिलीज हो रही फिल्म?
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता, वामिका गब्बी और दिवंगत एक्टर असरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के टीजर में भी इन सितारों की झलक देखने को मिली और फैंस को ये सितारे काफी पसंद भी आए. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines