हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की धीमी पड़ी रफ्तार, 7वें दिन किया महज इतने का कलेक्शन

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 7 दिनों का समय पूरा हो चुका है और अब भी यह फिल्म थिएटर में जमकर कमाई कर रही है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि अक्षय कुमार की फिल्म ने 7 दिनों में कितने का कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
भूत बंगला ने 7वें दिन कितने का किया कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला 17’ अप्रैल 2026 को रिलीज की गई थी. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म 3.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया था. बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 7 दिनों का समय पूरा हो चुका है. इतनी ही नहीं मूवी की कमाई भी धीमी पड़ गई है.

यह भी पढ़ें: Special Ops से 500 गुना ज्यादा क्राइम-थ्रिलर से भरी हैं ये 7 सीरीज, आज ही वॉच लिस्ट में करें शामिल

‘भूत बंगला’ ने 7वें दिन कितने का किया कलेक्शन

‘भूत बंगला’ की बात करें, तो फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, फिल्म को वीकेंड का शानदार फायदा मिला था. ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन सबसे ज्यादा 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. लेकिन अब मूवी की कमाई धीमी पड़ गई है. खिलाड़ी कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 7वें दिन 5.15 करोड़ रुपये छापे हैं. आपको बता दें कि मूवी ने अब तक भारतीय बाजार में 84.05 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं फिल्म ने दुनिया भर में 135.45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection day 5: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, धुरंधर 2 की थमी रफ्तार

‘भूत बंगला’ की कहानी?

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को बनाने में लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस हिसाब से फिल्म को अपनी लागत को वसूलने के लिए अच्छा कलेक्शन करना पड़ेगा. भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू ने भी अहम किरदार निभाया है. इस मूवी में आपको हॉरर के साथ-साथ शानदार कॉमेडी भी देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म मंगलपुर गांव में मौजूद एक महल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने अंदर कई राज छुपाए बैठी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola