हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की हालत हुई खराब, 11वें दिन कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुआ 11 दिन हो चुके हैं. यह फिल्म 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी. हालांकि, मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. चलिए जानते है कि फिल्म ने सोमवार को कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
'भूत बंगला' ने 11वें कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी . इस मूवी को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. इस मूवी को साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लंबे समय बाद एक साथ नजर आए हैं. बता दें कि डायरेक्टर प्रियदर्शन अपने करियर में कई हॉरर कॉमेडी फिल्में बनाई है, जो लोगों को काफी पसंद आई है. हालांकि, फिल्म ‘भूत बंगला’ को देखने के बाद दर्शक खास प्रसन्न नहीं हुए हैं. इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू और दिवंगत असरानी ने अहम किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें: टीवी जगत को लगा बड़ा झटका, ‘चंद्रकांता’ एक्टर Bharat Kapoor का 80 की उम्र में निधन

11वें दिन ‘भूत बंगला’ ने कितने का किया कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने रिलीज वाले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं फिल्म को वीकेंड का शानदार फायदा मिला था, मूवी ने पहले वीकेंड पर 19 करोड़ और 23 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी में एक हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी बढ़िया प्रदर्शन किया है. भूत बंगला ने 9वें दिन 10.75 करोड़ और 10वें दिन 12.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं फिल्म की कमाई आज यानी 11वें घटकर 3.65 करोड़ रुपये रह गया है. इस मूवी ने अब तक 117.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, फिल्म ने दुनिया भर में 184.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10: ‘भूत बंगला’ ने दूसरे संडे किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़

कैसी है ‘भूत बंगला’ की कहानी

फिल्म ‘भूत बंगला’ की कहानी की बात करें, तो इस मूवी में मंगलपुर गांव में मौजूद एक महल के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह महल अक्षय कुमार को विरासत में मिलता है, जो अपने अंदर कई राज छुपाए बैठा है. इस महल में शैतानी शक्तियां मौजूद हैं, जिससे अक्षय कुमार बिल्कुल भी अनजान है. बता दें कि मंगलपुर गांव में शादी करने वाली दुल्हन को इस महल में मौजूद भूत उसे अपने साथ लेकर चला जाता है. वहीं इन सब बातों से अनजान अक्षय कुमार अपनी बहन की शादी उसी महल में करने का फैसला करते हैं. इसके बाद फिल्म में इतना ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलता है, जो आपको अंत कर सीट से उठने नहीं देता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola