हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10: 'भूत बंगला' ने दूसरे संडे किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दोनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन का समय पूरा हो चुका है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने 10वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
'भूत बंगला' ने 10वें दिन कितने का किया कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है. अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं मूवी को वीकेंड का शानदार फायदा मिला था. फिल्म ने शनिवार को 19 करोड़ रुपए छापे थे, तो वहीं रविवार को फिल्म में 23 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. ‘भूत बंगला’ ने एक हफ्ते में 84.40 करोड़] रुपए का कारोबार किया था.

यह पढ़ें: Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office: ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, ‘भूत बंगला’ की धीमी पड़ी रफ्तार, जानिए आज का कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने 10वें दिन कितने का किया कलेक्शन

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए कमाए थे. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिवंगत असरानी ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म ‘भूत बंगला’ का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला ने आज यानी 26 अप्रैल को खबर लिखे जाने तक 10.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने अब तक 111.72 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

यह पढ़ें: खलनायक से 10 लाख गुना ज्यादा खूंखार हैं ये 7 सीरीज, देख लिया तो डर को भी लगने लगेगा डर

‘भूत बंगला’ की कहानी

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘भूत बंगला’ को बनाने में लगभग 120 करोड़ खर्च किए गए थे. इस हिसाब से फिल्म को आने वाले दिनों में और अच्छा कलेक्शन करना होगा. मूवी की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी मंगलपुर गांव में मौजूद एक महल के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह महल अक्षय कुमार को विरासत में मिलता है, जो अपने अंदर कई राज छुपाए हुए हैं. फिल्में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार अपनी बहन की शादी कराने के लिए इसी महल में जाते हैं, जहां उन्हें शादी के दौरान कई तरह की परेशानियां होती हैं. इतना ही नहीं शादी के तुरंत बाद ही उनकी बहन गायब हो जाती है, जिसे ढूंढने के लिए अक्षय कुमार काफी संघर्ष करते हैं. अगर आपने अभी तक या फिर नहीं देखे तो आप इसे थिएटर में जाकर देख सकते हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola