बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट के बाद से विवादों में घिरी हुई है। पहले यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही थी। फिर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मेकर्स ने अनाउंस किया कि ये फिल्म अब 16 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस घोषणा से नाराज पीवीआर सिनेमा ने दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ रुपये का दावा ठोक दिया था। अब नया अपडेट आ रहा है कि मेकर्स ‘भूल चूक माफ’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं।
थिएटर में रिलीज होगी भूल चूक माफ
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूल चूक माफ’ की ओटीटी रिलीज नजदीक आने के साथ ही कानूनी विवाद काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए मेकर्स को वापस थिएटर रिलीज के फैसले की तरफ लौटना पड़ गया है। सूत्र से मिली जानकारी में कहा गया है कि ‘कोर्ट ने मैडॉक फिल्म्स वर्सेस PVR INOX सिनेमाज मामले में अपना आदेश पारित कर दिया है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ अब 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।’
यह भी पढ़ें: Exclusive: Bhool Chuk Maaf की OTT रिलीज से मेकर्स को फायदा या नुकसान? क्या बोले ट्रेड एक्सपर्ट?
ओटीटी पर कब होगी स्ट्रीम?
सूत्र ने यह भी बताया है कि सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही मैडॉक फिल्म्स ने 15 मई से अपना मार्केटिंग अभियान फिर से शुरू करने का प्लान बनाना शुरू किया है। एडवांस बुकिंग आज से शुरू की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा, ‘जबकि हिंदी फिल्मों के लिए मानक डिजिटल रिलीज विंडो सिनेमाघरों में रिलीज के 8 हफ्ते बाद की है। भूल चूक माफ कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सिर्फ दो हफ्ते में 6 जून, 2025 को प्राइम वीडियो पर डेब्यू करेगी।’
मेकर्स की अनाउंसमेंट का इंतजार
अगर मैडॉक फिल्म्स ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में रिलीज करते हैं तो उसे पीवीआर सिनेमा को 60 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ओटीटी स्ट्रीमिंग कथित तौर पर पोस्टपोन कर दी गई है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कुछ ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines