बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ आज 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन अब इसे पोस्टोप कर दिया गया है। बीते दिन मैडॉक फिल्म्स की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया। इसमें बताया गया कि देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘भूल चूक माफ’ को सीधे 16 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स के इस फैसले से फिल्म की कमाई पर असर पड़ेगा या फिर ये फैसला फायदे का सौदा साबित होगा? आइए जानते हैं कि इस पर ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का क्या कहना है?
मेकर्स को फायदा होगा या नुकसान?
ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने न्यूज 24 के साथ खास बातचीत में फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के ओटीटी रिलीज को लेकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि मेकर्स के अचानक लिए गए इस फैसले से उन्हें फायदा होगा या नुकसान? इस पर अतुल मोहन ने कहा, ‘आजकल हर निर्माता बिजनेसमैन भी है। हर कोई अपना फायदा देखेगा। अभी जो देश में जो माहौल चल रहा है, जब तक ये शांत नहीं हो जाता है। दर्शक भी चाहते हैं कि वह घर में बैठकर लाइव कवरेज कर सकें। ऐसे में निर्माताओं का लिया गया ये फैसला उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।’
यह भी पढ़ें: थिएटर नहीं OTT पर आएगी Bhool Chuk Maaf, नई रिलीज डेट के साथ आया अपडेट
मेकर्स के फैसले पर जताई हैरानी
उन्होंने आगे कहा, ‘आज बॉक्स ऑफिस बिलकुल शांत पड़ा है। सिनेमाघरों में लोग नहीं हैं। इसलिए निर्माताओं द्वारा लिया गया ये बुद्धिमानी निर्णय है।’ हालांकि मेकर्स के फैसले पर उन्होंने हैरानी भी जताई और कहा, ‘मैं हैरान हूं कि निर्माताओं ने भूल चूक माफ को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला क्यों लिया? देश में सब कुछ शांत होने के बाद फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती थी।’
फिल्म को लेकर नहीं था बज
राजकुमार राव स्टारर ‘भूल चूक माफ’ पर बात करते हुए अतुल मोहन ने आगे कहा कि ‘भूल चूक माफ को लेकर बज नहीं था। हो सकता है कि निर्माताओं ने इसलिए ओटीटी का रुख किया हो। ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई हो और बाद में इसे सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा हो। ये थोड़ा आश्चर्यजनक है।’ बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को 16 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
15 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
16 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
17 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
18 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
19 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines