राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएटर रिलीज पर रोक के बाद पीवीआर आईनॉक्स प्रोडक्शन हाउस ने इसके मेकर्स पर 60 करोड़ा का दावा ठोका। अब पीवीआर आईनॉक्स प्रोडक्शन हाउस के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गया है। पीवीआर का कहना है कि मैडॉक ने थिएट्रिकल एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है। वहीं, अब इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला आ गया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोकी ओटीटी रिलीज
इस मामले पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मैडॉक फिल्म्स को पीवीआर आईनॉक्स के साथ तय 8 सप्ताह की थिएट्रिकल विंडो पूरी होने से पहले फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से रोक दिया है। इस मसले पर कोर्ट का कहना है कि सिक्योरिटी कंसर्न और कमर्शियल कारणों का हवाला देकर थिएटर रिलीज को रद्द करना एग्रीमेंट के खिलाफ है।
अगली सुनवाई 16 जून को
कोर्ट ने माना कि होल्ड बैक पीरियड के खत्म होने तक फिल्म को किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जा सकता और अदालत इस पर रोक लगाती है। वहीं, अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी। गौरतलब है कि फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएटर रिलीज को एक दिन पहले ये कहकर रोक दिया गया कि देश के मौजूदा हालात ठीक नहीं है।
9 मई को रिलीज होनी थी फिल्म
भारत-पाक तनाव को देखते हुए फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज करने की बात सामने आई थी। हालांकि, फिल्म को इसकी रिलीज से एक दिन पहले रोका गया, तो जाहिर है कि पीवीआर आइनॉक्स ने इसको रिलीज करने की सारी तैयारी कर रखी थी। अब मैडॉक का वादे से मुकर जाना उन्हें भारी पड़ रहा है और इससे बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि ये फिल्म पहले 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स इसको लेकर क्या अपडेट देते हैं?
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan की पड़ोसी बनी ये एक्ट्रेस, मुंबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग में खरीदा घर
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines