
Amitabh Bachchan की पड़ोसी बनी ये एक्ट्रेस, मुंबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग में खरीदा घर
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
पॉपुलर एक्ट्रेस अमृता पुरी इस वक्त सुर्खियों में हैं। अब भई एक्ट्रेस ने मुंबई की प्राइम लोकेशन पर एक लग्जरी घर खरीदा है, तो उनका चर्चा में रहना तो बनता है। खास बात ये है कि अमृता ने ये घर अमिताभ बच्चन के घर के करीब है। मतलब अब वो बिग बी की पड़ोसी बनने वाली हैं। अमृता के इस घर की कीमत की बात करें तो इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 37 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, न्यूज24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी की मानें तो एक्ट्रेस का ये घर लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स की 49वीं मंजिल पर है और 5,446 स्क्वायर फीट में फैला है। इस घर को लेने के लिए एक्ट्रेस ने करीब 2.22 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी है। वहीं, अगर लोढ़ा वर्ल्ड टावर्स की बात करें तो इसे मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बनाया है, जिसे लोढ़ा ग्रुप के नाम से भी पहचाना जाता है और ये देश की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: