Bhool Chuk Maaf के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट, जानें 11वें दिन कितनी हुई कमाई?

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में दिन पर दिन कमी आती जा रही है। आइए एक नजर डालते हैं इसके 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर…

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection

'भूल चूक माफ' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट। Photo Credit- Instagram

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। टाइम लूप पर बेस्ड इस फिल्म को 23 मई 2025, को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब लगातार ‘भूल चूक माफ’ के कलेक्शन में कमी आती नजर आ रही है। आइए एक नजर डालते हैं 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर…

11वें दिन धड़ाम हुई भूल चूक माफ

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के 11वें दिन सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 60.84 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है। फिल्म की रिलीज को सिर्फ दो हफ्ते पूरे हुए हैं लेकिन इसकी कमाई में कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिल रहा है।

पिछली कमाई पर एक नजर

‘भूल चूक माफ’ की पिछली कमाई पर एक नज़र डालें तो इसने दूसरे हफ्ते के 8वें दिन शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 9वें दिन शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसमें थोड़ा उछाल देखा गया था। वहीं 10वें दिन रविवार को ‘भूल चूक माफ’ ने 6.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

ओटीटी पर प्रीमियर को तैयार

बता दें कि ‘भूल चूक माफ’ पहले 9 मई को रिलीज होनी थी लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए इसे 16 मई को ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान किया गया। हालांकि विवादों में फंसने के बाद मेकर्स ने फाइनली इसे 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया। अब रिलीज के दो दिन बाद ‘भूल चूक माफ’ 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

भूल चूक माफ की स्टारकास्ट

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ में इन दोनों के अलावा संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव और सीमा पाहवा भी अहम किरदार में हैं। करण शर्मा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियो के सहयोग से मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ