Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। एक तरफ मास कॉप एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है तो दूसरी तरफ हॉरर कॉमेडी फिल्म। 150 करोड़ के बजट में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म मुनाफे में चल रही है तो 350 करोड़ में बनी अजय देवगन की फिल्म का हाल बुरा होता दिखाई दे रहा है। अब मूवी ने थिएटर पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं तो चलिए जान लेते हैं कि लक्ष्मी मैया किस पर मेहरबान हुई हैं और किस पर राहु-केतु की दशा मंडरा रही है।
भूल भुलैया 3 छाप रही नोट
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म इन दिनों थिएटर पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म बिजली की गति से आगे बढ़ रही है और कमाई के मामले में भी दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। बात फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन की करें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए और टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 212.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में ये एक्शन फिल्म से आगे चल रही है और लक्ष्मी इन्हीं पर मेहरबान लग रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Shrutika को टूटते देख ‘रोया पति का दिल’, सोशल मीडिया पर क्या बोले Arjun?
सिंघम अगेन के छूटे पसीने
अब बात कर लेते हैं अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की जिससे मेकर्स को काफी उम्मीद थी। लेकिन वो भारी नुकसान में चल रही है। फिल्म का क्लैश भूल भुलैया 3 से हुआ जिससे कहीं न कहीं कमाई पर असर पड़ना लाजमी था। अब फिल्म के हालिया कमाई पर एक नजर डालें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 3.15 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 217.65 करोड़ रुपये हो गया है।
वीकेंड पर हो सकती है कमाई
हालांकि अब फिल्म को दो हफ्ते होने को हैं। ऐसे में मेकर्स को उम्मीदें हैं कि वीकेंड पर कुछ कमाई में इजाफा हो सकता है। लेकिन कहीं न कहीं ऐसा भी कहा जा सकता है कि कमाई में और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है क्योंकि बॉबी देओल की ‘कंगुआ’ जो आ रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली वाली से सगाई, अमेरिकी संग अफेयर, बंगाली मॉडल पर हारे दिल, बेटी से 4 साल छोटी हसीना से रचाई चौथी शादी
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
2 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
3 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
4 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
5 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
6 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
7 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
11 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
14 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines