Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 'सिंघम' की दहाड़ या 'मंजुलिका' की चीख-पुकार, बॉक्स ऑफिस पर किस पर हो रही पैसों की बारिश?

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection: फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ ने अब तक कितने-कितने करोड़ रुपये की कमाई की है, चलिए आपको बताते हैं।

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3

विज्ञापन

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection: इस बार दिवाली के मौके पर बॉलीवुड के दो बड़े सितारों- कार्तिक आर्यन और अजय देवगन ने अपने-अपने फैंस की चांदी कर दी है। जी हां इस बार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिला है। एक तरफ कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ है तो दूसरी तरफ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’। 1 नवंबर को रिलीज हुईं दोनों फिल्में शानदार परफॉर्म कर रही हैं।  इन दोनों फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि दोनों का रिकॉर्ड कलेक्शन भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ में मुकाबला

अब तक दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कलेक्शन किया है, लेकिन सवाल ये है कि किस फिल्म ने पहले हफ्ते में बेहतर प्रदर्शन किया और कौन-सी फिल्म अगले हफ्ते 200 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी? सबसे पहले ‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो सैकनिल्क की खबर के मुताबिक इस फिल्म ने 6 नवंबर तक करीब 175.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ‘भूल भुलैया 3’ ने 156.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दोनों फिल्मों के वीकेंड के बाद के कलेक्शन में कुछ कमी आई है, क्योंकि वर्किंग डेज में ऑडियंस की संख्या कम हो जाती है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों फिल्में इस हफ्ते के खत्म होते तक एक बार फिर रफ्तार पकड़ लेंगी।

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ की मजबूत पकड़

अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म की शानदार शुरुआत के बाद अब यह 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अगले कुछ दिनों में करीब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी ज्यादा पीछे नहीं है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने भी पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि ये फिल्म भी आने वाले हफ्ते तक 200 करोड़ के कलेक्शन को छूने में सफल हो सकती है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल ने अनुमान लगाया है कि ‘भूल भुलैया 3’ 200 करोड़ का आंकड़ा जल्द ही पार कर सकती है और इसकी लाइफटाइम कलेक्शन कुल 275 करोड़ रुपये तक जा सकती है।

विज्ञापन

अब देखने वाली बात यह होगी कि सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 में से कौन सी फिल्म सबसे पहले 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करती है। दोनों फिल्में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही हैं और इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात की तरफ इशारा करता है कि दर्शक इन फिल्मों को पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ