हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Stree 2 को टक्कर देगी 'मंजुलिका', Bhool Bhulaiyaa 3 के टीजर से मिले संकेत; Kartik Aryaan का दिखा स्वैग

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Release: ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर आ चुका है और एक बार फिर फैंस के दिल की धड़कने बढ़ने वाली हैं। इस बार फिल्म की इंटेंसिटी और कार्तिक आर्यन का स्वैग पहले से ज्यादा है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Release

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Release: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa 3) का टीजर रिलीज हो गया है। इस मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस दिवाली मंजुलिका एक बार फिर लौटने वाली है और अब वो क्या करेगी उसकी एक झलक देखने को मिली है। 1 मिनट 46 सेकंड के इस टीजर वीडियो में आपको एंटरटेनमेंट की गारंटी मिलने वाली है। अब ये टीजर काफी पसंद किया जा रहा है।

इस बार बेहद गुस्से में है मंजुलिका

इस टीजर वीडियो में विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी से फैंस खुश हो जाएंगे। अब वो सिंघासन की लड़ाई लड़ती हुई नजर आ रही हैं। विद्या बालन को गुस्से में देख आपको समझा आ जाएगा कि इस बार फिल्म में क्या बवाल होने वाला है। बाकी पार्ट्स के मुकाबले ‘भूल भुलैया 3’ ज्यादा डरावनी लग रही है। फिल्म के VFX और साउंड इफेक्ट्स इतने जबरदस्त हैं कि टीजर देखने के बाद आप फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर पाएंगे।

ड्रामा, हॉरर, कॉमेडी के साथ दिखा कार्तिक-तृप्ति का रोमांस

इस टीजर में कार्तिक आर्यन जिस तरह से पूछ रहे हैं कि ‘क्या लगा कहानी खत्म हो गई? दरवाजे तो बंद होते ही हैं, ताकि एक बार फिर से खुल सकें।’ उनके इस डायलॉग से ही समझ आ रहा है कि फिल्म के इस सीक्वल में कहानी कितनी मजेदार होने वाली है। वहीं, फिल्म का टाइटल ट्रैक हो या फिर कार्तिक की जबरदस्त एक्टिंग सब आपको ट्रेलर का इंतजार करने पर मजबूर करेगी। टीजर में एक सीन में तृप्ति डिमरी भी नजर आई हैं जिनके साथ कार्तिक रोमांस कर रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री और भूतनी की एंट्री आप मिस नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें: ‘पैनिक अटैक आए, नहीं मिली 21 लाख की फीस…’, Palak Sindhwani ने TMKOC मेकर्स पर लगाए आरोप

क्या ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ेगी ‘भूल भुलैया 3’?

इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलने वाले हैं। ऐसे में सभी की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं, अब इस फिल्म का क्रेज देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की ‘स्त्री 2’ (Stree 2) को भी टक्कर दे देगी। टीजर तो धमाल लग रहा है लेकिन ट्रेलर क्या कमाल करेगा ये देखना होगाl

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें