'Bhool Bhulaiyaa 3 के साथ हुई नाइंसाफी', Singham Again की टीम से लड़ गए Bhushan Kumar

Bhushan Kumar on Bhool Bhulaiyaa 3 Clash With Singham Again: अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की फिल्मों के क्लैश को लेकर अब भूषण कुमार ने बड़ा बयान दिया है।

Bhushan Kumar Statement

Bhushan Kumar Statement

Bhushan Kumar on Bhool Bhulaiyaa 3 Clash With Singham Again: बॉलीवुड के बड़े निर्माता भूषण कुमार इन दिनों एक नई कंट्रोवर्सी में घिरे हुए हैं और ये कंट्रोवर्सी है उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर। भूषण कुमार ने खुलासा किया है उन्होंने अजय देवगन और रोहित शेट्टी से मुलाकात की थी ताकि दोनों फिल्मों के बीच क्लैश टाला जा सके। लेकिन इस मुलाकात के बावजूद दोनों फिल्मों के क्लैश को नहीं रोका जा सका। चलिए आपको बताते हैं भूषण कुमार ने क्या कुछ कहा है।

भूषण कुमार ने क्या कहा?

1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों के बीच क्लैश काफी सुर्खियों में रहा, हालांकि दोनों फिल्मों ने कमाल की कमाई की लेकिन ये क्लैश भूषण कुमार के लिए परेशानी का कारण बन गया। उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों के मेकर्स ने आपस में मुलाकात की थी, ताकि कोई समाधान निकाला जा सके और ये फैसला किया जाए कि दोनों फिल्मों का सही से मजा लिया जा सके। हालांकि दोनों मेकर्स किसी नतीजे पर नहीं आ पाए। भूषण कुमार का कहना है कि जब फिल्म की स्क्रीन अलोकेशन की बात आई, तो उन्होंने महसूस किया कि ‘सिंघम अगेन’ को ज्यादा महत्व दिया गया। उन्हें ज्यादा स्क्रीन्स मिली जबकि ‘भूल भुलैया 3’ भी उतनी ही बड़ी थी।

भूषण कुमार का आरोप

भूसन कुमार ने इस मुद्दे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘हमने सभी सर्वे रिपोर्ट्स के बेसिस पर 50-50 स्क्रीन अलोकेशन की मांग की थी, क्योंकि हमारी फिल्म भी उतनी ही बड़ी थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।’ उनके मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ की स्क्रीन अलोकेशन में ‘फेवरिटिज्म’ था, और ये पूरी प्रक्रिया उनके लिए ‘अनफेयर’ थी। भूषण ने ये भी साफ किया कि उनका आरोप थिएटर चेन पर नहीं था, बल्कि वो ये मानते थे कि क्योंकि दूसरी फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर थिएटर चेन के पास थे, इस वजह से उन्हें फायदा मिल गया।

भिड़ंत के बावजूद दोनों का जलवा

भूषण कुमार ने आगे कहा कि उन्होंने खुद ‘सिंघम अगेन’ के लिए एडवांस बुकिंग शुरू करने का सुझाव दिया था ताकि ये अंदाजा लगाया जा सके कि दर्शक किस फिल्म में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इसके बावजूद, दोनों फिल्मों की शुरुआती कमाई में ज्यादा अंतर नहीं था, जहां ‘भूल भुलैया 3’ ने 36 करोड़ से अधिक की ओपनिंग ली, वहीं ‘सिंघम अगेन’ को भी कमाई में अच्छा फायदा मिला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ