Bhool Bhulaiyaa 3 ने 10 दिनों में इन फिल्मों को चटाई धूल, सलमान का तोड़ा रिकॉर्ड

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में इस फिल्म ने कई फिल्मों को धूल चटा दी है। आइए जानते हैं कि किन फिल्मों का रिकॉर्ड रूह बाबा ने तोड़ा है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection.

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को 10 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा देखने को मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि भूल भुलैया 3 का क्लैश अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के साथ था और रूब बाबा लगातार बाजीराव सिंघम को टक्कर दे रहे हैं। अपनी रिलीज के 10वें दिन बंपर कमाई कर रही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अब सलमान खान का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म को भी धूल चटाई है। आइए जानते हैं कि भूल भुलैया 3 का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ है और किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड इसने तोड़ दिया है।

भूल भुलैया 3 ने तोड़े ये रिकॉर्ड

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इसने रिलीज के 10वें दिन 199.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 250 करोड़ी बनने से बस कुछ कदम दूर है। जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन जा रहा है, जल्द ही यह रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाएगी।

हालांकि टोटल कलेक्शन के आधार पर ‘भूल भुलैया 3’ ने अपनी ही ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ और ‘एक था टाइगर’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है।

सलमान खान की फिल्म पीछे

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ का कलेक्शन 155 करोड़ और ‘एक था टाइगर’ का कलेक्शन 198.78 करोड़ रुपये था। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का कलेक्शन 196 करोड़ और ‘भूल भुलैया 2’ का कलेक्शन 185.92 करोड़ रुपये था। इसके अलावा ‘भूल भुलैया 3’ ने ओपनिंग डे पर कई फिल्मों का घमंड तोड़ा था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 36.60 करोड़ कमाते हुए आदिपुरुष (36 करोड़), दंगल (29 करोड़), ब्रह्मास्त्र (36 करोड़), चेन्नई एक्सप्रेस (33 करोड़), टाइगर जिंदा है (34.10 करोड़), बजरंगी भाईजान ( 27.25 करोड़) और एक था टाइगर (32.93 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिया था।

भूल भुलैया 3 की कुल कमाई

वहीं ओपनिंग वीकेंड में कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने धूम 3, डंकी, एक था टाइगर, चेन्नई एक्सप्रेस और दंगल को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो रूह बाबा की फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 15.5 करोड़ रुपये और रविवार को 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद टोटल कमाई 199.50 करोड़ हो गई है।

यह आंकड़े भी Sacnilk की रिपोर्ट पर बेस्ड हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में यह फिल्म और क्या कमाल दिखाती है। गौरतलब है कि ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ