एलिस और अविनाश की Bigg Boss 18 से वायरल हुई ऐसी तस्वीर, भड़के यूजर्स ने किया ट्रोल

Alice Kaushik-Avinash Mishra: बिग बॉस 18 में एलिस कौशिक, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की तिकड़ी पहले दिन से देखने को मिल रही है। इस बीच अविनाश और एलिस की एक तस्वीर वायरल हो गई है, जिसकी वजह से अब उनकी दोस्ती पर सवाल उठने लगे हैं।

Alice Kaushik And Avinash Mishra

Alice Kaushik And Avinash Mishra.

Alice Kaushik-Avinash Mishra: बिग बॉस 18 में समीकरण शब्द काफी बार सुनाई दिया है। जिनके समीकरण इस घर में पहले दिन से दिखाई दे रहे हैं, वह एलिस कौशिक, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा हैं। जहां बिग बॉस के घर में हर दिन रिश्ते बदलते हैं, वहीं इस तिकड़ी के बीच स्ट्रॉन्ग कनेक्शन बना हुआ है। तीनों की दोस्ती कितनी ज्यादा खास है, यह कई बार देखा जा चुका है। इस बीच बिग बॉस के घर से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों को एक ही बेड पर सोते हुए देखा जा सकता है। अब इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स ने उनकी दोस्ती पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों की क्लास लगाई जा रही है।

इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक की तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिग बॉस के घर की लाइट्स बंद हो चुकी है। वहीं अविनाश की बांह पर एलिस सिर रखकर सो रही हैं। दोनों तस्वीर में काफी कंर्फटेबल दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स ने दोनों अविनाश और एलिस की दोस्ती पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।

जाहिर है कि एलिस कौशिक बिग बॉस के घर में अंदर हमेशा अपने बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों की बातें करती हुई दिखाई दी हैं। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने एलिस को बताया था कि उनकी तरफ से किए गए शादी के दावे को उनके बॉयफ्रेंड ने खारिज कर दिया है। सलमान ने कहा था कि कंवर ने बाहर दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि उन्होंने एलिस से डायरेक्ट शादी करने की बात नहीं कही थी। यह सुनते ही एलिस को घर के अंदर फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया था।

यूजर्स ने दोनों को किया ट्रोल

अब एलिस कौशिक को अविनाश मिश्रा के साथ एक ही बेड पर सोते हुए देख यूजर्स भड़क गए हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कमिटेड लड़कियां इस तरह से बिहेव करती हैं? शायद ऐसे गले लगना आजकल काफी आम हो चुका है।’ दूसरे यूजर ने कंवर ढिल्लों से पूछते हुए लिखा, ‘तुम्हारी बंदी नेशनल टीवी पर यह क्या कर रही है?’ हालांकि कुछ यूजर्स अविनाश और एलिस को डिफेंड भी कर रहे हैं। उन्होंने दो दोस्तों का इस तरह सोना आम बात बताई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ