Pushpa 2 Trailer: 2 घंटे में ही 4 मिलियन पार, Allu Arjun ने ट्रेलर में लगा दी 'वाइल्ड फायर'

Allu Arjun Movie Pushpa 2 Trailer Views: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के आते ही 1 घंटे में 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Pushpa 2 Trailer Views

Pushpa 2 Trailer Views

Allu Arjun Movie Pushpa 2 Trailer Views: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर के आते ही इसे सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जाने लगा। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी और जैसे ही ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हुआ इसे देखने के लिए फैंस टूट पड़े।

विज्ञापन

ट्रेलर पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज

अल्लू अर्जुन की फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस के बीच इतना ज्यादा जोश और उत्साह था कि इसके रिलीज होने के 1 घंटे में ही इसे 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इसे धड़ल्ले से शेयर और रिशेयर किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे और जितने व्यूज अब तक इसे मिल चुके हैं, उन्हें देखकर तो यही लगता है कि फिल्म को देखने के लिए इस बार मारा-मारी होने वाली है।

विज्ञापन

ट्रेलर में अल्लू अर्जुन ने लगाई आग 

फिल्म के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया है। ट्रेलर में पुष्पा का एक-एक डायलॉग ऑडियंस के दिलों में सीधा उतर रहा है। पुष्पा के दमदार डायलॉग्स फिल्म की यूएसपी लग रही है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने बेहतरीन अभिनय किया है, वहीं रश्मिका मंदाना के साथ भी उनकी कैमिस्ट्री अच्छी नजर आ रही है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को खास जगह नहीं मिली है लेकिन बावजूद इसके फैंस उनकी झलक देखने के बाद काफी खुश हैं।

विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मची भगदड़

फिल्म के ट्रेलर को बिहार के पटना में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन वहां मौजूद थे। अल्लू को देखने के लिए वहां फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा। फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस का जोश इतना ज्यादा था कि पास बांटे जाने के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया क्योंकि हालातों को काबू में करना था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ