Bholaa Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर फिर गिरा ‘भोला’ का कलेक्शन, 7वें दिन की बस इतनी कमाई

Bholaa Box Office Collection Day 12

Bholaa Box Office Collection Day 12

Bholaa Box Office Collection Day 7: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।

विज्ञापन

रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए। इस बीच अब भोला की रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, चलिए जानते है कि आखिर भोला ने बुधवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

विज्ञापन

‘भोला’ ने 7वें दिन की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भोला ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को महज 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म ‘भोला’ की कुल कमाई अब 56.88 करोड़ रुपये हो चुकी है। बता दें कि फिल्म ‘भोला’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक ओपनिंग की और उसके बाद लगातार फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

‘भोला’ की कहानी

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है,लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है।

लगातार घट रही फिल्म की कमाई

साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है। वहीं, फिल्म ‘भोला’ को ऑडियंस का भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि मेकर्स को फिल्म से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन भोला की कमाई में लगातार हो रही गिरावट को देखकर लग रहा है, कि अब फिल्म बहुत कम कलेक्शन कर पाएगी।

विज्ञापन

साउथ की सुपर सक्सेसफुल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है भोला

बता दें कि फिल्म ‘भोला’ साउथ की सुपर सक्सेसफुल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। वहीं, इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले भी अजय ने ‘यू मी और हम’, ‘शिवाय’ और ‘रनवे 34’ को डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ