Bholaa Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘भोला’, फिल्म ने पांचवें दिन की इतनी कमाई
Edited By Nancy Tomar

Bholaa World Wide 100 Crore Collection
Edited By Nancy Tomar

Bholaa World Wide 100 Crore Collection
Bholaa Box Office Collection Day 5: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।
रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए। इस बीच अब भोला की रिलीज के पांचवे दिन यानी सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, चलिए जानते है कि आखिर भोला ने सोमवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन महज 6 करोड़ का बिजनेस किया है, जो बेहद निराश करने वाला है।
हालांकि फिल्म के लिए अच्छी बात ये है कि ‘भोला’ ने 5 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ मेकर्स को अब मंगलवार यानी महावीर जयंती की छुट्टी से भी बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। इस मौके पर भी फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
बता दें कि फिल्म ‘भोला’ को ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने ओपनिंग तो ठीक-ठाक की, लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई।
वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाते हुए करोड़ो बटोर लिए, लेकिन सोमवार को फिर से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन ने लीड़ रोल प्ले किया है। साथ ही इस फिल्म में तबू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा जैसे शानदार कलाकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।
बता दें कि फिल्म ‘भोला’ साउथ की सुपर सक्सेसफुल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। वहीं, इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले भी अजय ने ‘यू मी और हम’, ‘शिवाय’ और ‘रनवे 34’ को डायरेक्ट किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: