Bholaa Box Office Collection Day 5: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।
रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए। इस बीच अब भोला की रिलीज के पांचवे दिन यानी सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, चलिए जानते है कि आखिर भोला ने सोमवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
और पढ़िए – मंदाकिनी की 26 साल बाद वापसी: दाऊद के सवाल पर भड़की अभिनेत्री, बोलीं- ‘अतीत को कुरेदना ठीक नहीं’
रिलीज के पांचवे दिन भोला की कमाई में भारी गिरावट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन महज 6 करोड़ का बिजनेस किया है, जो बेहद निराश करने वाला है।
हालांकि फिल्म के लिए अच्छी बात ये है कि ‘भोला’ ने 5 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ मेकर्स को अब मंगलवार यानी महावीर जयंती की छुट्टी से भी बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। इस मौके पर भी फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
‘भोला’ को मिला ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स
बता दें कि फिल्म ‘भोला’ को ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने ओपनिंग तो ठीक-ठाक की, लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई।
वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाते हुए करोड़ो बटोर लिए, लेकिन सोमवार को फिर से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
और पढ़िए – NMACC Day 2, Fashion in India: अंबानी परिवार के साथ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय जगत की हस्तियों ने पिंक कारपेट पर बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
खुद अजय देवगन ने इस फिल्म को किया डायरेक्ट
फिल्म ‘भोला’ में अजय देवगन ने लीड़ रोल प्ले किया है। साथ ही इस फिल्म में तबू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा जैसे शानदार कलाकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।
बता दें कि फिल्म ‘भोला’ साउथ की सुपर सक्सेसफुल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। वहीं, इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले भी अजय ने ‘यू मी और हम’, ‘शिवाय’ और ‘रनवे 34’ को डायरेक्ट किया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Adipex)
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines