Bholaa Box Office Collection Day 12: अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने रामनवमी के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ को खूब उतार-चढाव का सामना करना पड़ा है। इस बीच अब ‘भोला’ की 12वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
12वें दिन भोला ने की इतनी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘भोला’ ने 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 2 करोड़ रुपये कमाए है। इसी के साथ घरेलू स्तर पर अब इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 74.29 करोड़ रुपये हो गया है। मतलब अब फिल्म ‘भोला’ 100 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर हैं, हालांकि देखने वाली बात होगी कि ‘भोला’ कब तक इस आंकड़े को पार करती है।
और पढ़िए – KKBKKJ Song Yentamma: पूर्व क्रिकेटर को पसंद नहीं आया सलमान खान का ‘येंतम्मा’ गाना, कहा- ‘यह हमारी संस्कृति का अपमान’
‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है भोला
बता दें कि भोला तमिल हिट ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने ना केवल डायरेक्ट किया है बल्कि इस फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है। साथ ही अजय के अलावा फिल्म में तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने शानदार किरदार निभाया है।
बॉक्स ऑफिस पर लगातार पैर जमाए है भोला
हालांकि इस फिल्म की कमाई में कई बार गिरावट देखने के मिली है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए है और कमाई कर रही है। अजय देवगन की इस फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेग-रेंग कमाई कर रही है और मेकर्स को उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म 100 करोड़ कल्ब में शामिल हो सकती है।
और पढ़िए – Bholaa Box Office Collection Day 12: 100 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर ‘भोला’, 12वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
फिल्म की कहानी
वहीं, अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है।
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines