KKBKKJ Song Yentamma: पूर्व क्रिकेटर को पसंद नहीं आया सलमान खान का 'येंतम्मा' गाना, कहा- 'यह हमारी संस्कृति का अपमान'

KKBKKJ Box Office Collection Day 5

KKBKKJ Box Office Collection Day 5

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Yentamma: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और उससे पहले इस फिल्म के गानों को रिलीज किया जा चुका है। जिसमें ‘येंतम्मा’ सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ‘येंतम्मा’ गाने से नाखुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में रिलीज हुआ है ‘येंतम्मा’ सॉन्ग

बता दें कि इस गाने में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाटी और राम चरण पीली शर्ट और सफेद धोती में डांस करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही इस गाने को विशाल ददलानी और पायल देव ने अपनी आवाज दी है और शब्बीर अहमद ने इसे लिखा है।

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने किया ट्विट

अब इस गाने के क्लिप को शेयर करते हुए पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि- “यह अत्यधिक अनुचित है और हमारी दक्षिण भारतीय संस्कृति को अपमानित कर रहा है, यह एक लुंगी नहीं है, यह एक धोती है। एक शास्त्रीय वस्त्र जो एक घृणित तरीके से दिखाया जा रहा है।”

विज्ञापन

वहीं, एक और यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि- “मंदिर के परिसर में जूते पहन कर… रेटिंग नहीं मिलनी चाहिए।”

विज्ञापन

इसके साथ ही लक्ष्मण ने रिप्लाई करते हुए लिखा है कि “आजकल लोग पैसे के लिए कुछ भी करते हैं, क्या वे नहीं जानते कि लुंगी और धोती में क्या अंतर होता है, यदि यह सेट भी है तो इसे मंदिर के रूप में दिखाया जा रहा है, फिल्म से जुड़े लोगों को यह समझना चाहिए कि मंदिर के परिसर में जूते नहीं होते। @CBFC_India से अपील करता हूं कि इसे बैन करने की सोचें।”

फिल्म को लेकर फैंस में बहुत क्रेज है

बता दें कि इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, पलक तिवारी और जस्सी गिल ने भी अहम रोल प्ले किया है। वहीं, ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान की इस फिल्म को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा क्रेज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ