Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी में हर दिन कोई ना कोई नया सॉन्ग रिलीज होता है और वो रिलीज होने के बाद छा जाता है. इसमें अक्सर खेसारी लाल यादव या फिर पवन सिंह का नाम चर्चा में आता है लेकिन, इस बार मामला थोड़ा अलग है. शिल्पी राज की आवाज में माही श्रीवास्तव अभिनीत भोजपुरी सॉन्ग ‘मेहरी के नखरा’ वायरल हो रहा है, जिसे मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं. माही और शिल्पी राज का गाना यूट्यूब पर गर्दा उड़ाए हुए है.
रील वीडियोज से भोजपुरी एक्ट्रेस बनीं माही श्रीवास्तव का लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘मेहरी के नखरा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस को लहंगे में बेहद ही ग्लैमरस देखा जा सकता है. वीडियो में उन्हें पति पर धौंस जमाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह कहती हैं कि जब शादी करके और मांग में सिंदूर भरकर ले जाए तो अब नखरे तो उठाने ही पड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: TMMTMTTM Box Office: ‘धुरंधर’ की आंधी के बीच कमाल दिखा पाएगी ‘तू मेरी मैं तेरा…’? ‘वृषभा’ से होगा क्लैश
25 मिलियन्स से ज्यादा बार देखा गया ‘मेहरी के नखरा’ का वीडियो
भोजपुरी सॉन्ग ‘मेहरी के नखरा’ में माही श्रीवास्तव के पहनावे से लेकर लिबास तक कमाल के लग रहे हैं. उन्होंने शानदार डांस मूव्स के साथ लटके-झटके दिखाए हैं. उनके लुक्स तक कमाल के लग रहे हैं. एक्ट्रेस की सिजलिंग अदाएं दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. एक्ट्रेस ने गाने के बोल के साथ जो कॉम्बिनेशन बैठाया है वो देखने में कमाल लगता है. शिल्पी राज की आवाज में गाए इस गाने को 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इसे जून, 2025 में रिलीज किया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर की सुनामी बहा ले जाएगी’, आदित्य धर ने ध्रुव राठी को दिया जवाब, कहा- ‘ये बवंडर 2026 तक जारी है’
यहां देखिए भोजपुरी सॉन्ग ‘मेहरी के नखरा’ का वीडियो
माही श्रीवास्तव को पवन सिंह ने दिया था ब्रेक
आपको बता दें कि माही श्रीवास्तव म्यूजिक वीडियोज में नजर आने से पहले रील्स वीडियो बनाती थीं. कोविड के दौरान उन्हें रील्स से पॉपुलैरिटी मिली थी और पवन सिंह ने ही उन्हें भोजपुरी में ब्रेक दिया था. माही ने पवन के साथ पहली बार गाना ‘पुदिना ए हसीना’ में काम किया था, जो भोजपुरी का सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला वीडियो सॉन्ग है. इसे 2.5 बिलियन्स में व्यूज मिले हैं. इससे हिट होने के बाद उन्हें वर्ल्डवाइड के निर्माता रत्नाकर कुमार का साथ मिला और आज वह इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
25 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
34 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
48 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
63 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
77 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
86 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
104 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
106 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
116 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines