Bhojpuri Trending Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की बात हो और गानों की याद न आए ऐसा भला कैसे हो सकता है? जिस तरह भोजपुरी फिल्मों के नाम अजब-गजब होते हैं, ठीक उसी तरह गानों के नाम भी काफी अतरंगी होते हैं। इन गानों में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, पवन सिंह के नाम भी शामिल हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे गानों के नाम बताएंगे, जिनके नाम सुनने में भले ही अजीब हों लेकिन रिलीज होते ही ये गाने फैंस के फेवरेट बन गए और सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहे हैं।
जरा तवे देहिया
भोजपुरी गाना ‘जरा तवे देहिया’ (Jara Tave Dehiya) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने को शिल्पी राज और विजय चौहान ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। इसे 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
मरून कलर सड़िया
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना ‘मरून कलर सड़िया‘ (Maroon Color Sadiya) हाल ही में यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे तो निरहुआ लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं लेकिन 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है।
ले ले आई कोका कोला
खेसारी लाल यादव का गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ (Le Le Aayi Coca Cola) यूट्यूब के टॉप 10 गानों में शामिल है, जिसे अब तक 4.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आलम ये है कि शादी हो या बर्थडे हर फंक्शन में खेसारी लाल का ये गाना बजता ही है। बता दें कि ‘ले ले आई कोका कोला’ को प्रकाश बारूद ने लिखा है, जबकि इसे प्रोड्यूस डायरेक्टर सरविंद मल्हार ने किया है।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma का शो कभी बंद होने वाला नहीं था, मेकर्स ने गेस्ट की लिस्ट रिवील कर दिया जवाब
देहिया के गर्मी
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का लगभग हर गाना फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। उनका गाना ‘देहिया के गर्मी’ (Dehiya Ke Garmi) पिछले साल रिलीज हुआ था जिसमें काजल राघवानी के साथ उनका रोमांस देख फैंस दीवाने हो गए थे। इस गाने को यूट्यूब पर 897 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है।
बती कट गया रे
खेसारी लाल यादव और सपना चौहान का नया गाना ‘बती कट गया रे‘ (Bati Kat Gaya Re) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को बेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे अबतक 57 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines