भोजपुरी इंडस्ट्री की जब भी बात होती है, तो लोगों को सिर्फ अश्लील फिल्में और गाने ही याद आते हैं। अब इस बात पर मशहूर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने चिंता जताई है। बिहार पुलिस हेड ऑफिस में ऑर्गेनाइज किए गए ‘उड़ान’ इवेंट में बिहार की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान पर बातें हुईं। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं।
भोजपुरी के अश्लील गानों के खिलाफ बोलीं नीतू चंद्रा
नीतू चंद्रा ने महिला पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जब मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर हॉलीवुड तक जा सकती हैं, तो कोई भी कुछ भी कर सकता है। इसके बाद नीतू चंद्रा ने भोजपुरी गानों के कारण फैल रही अश्लीलता पर भी बात की। उनका कहना है कि वल्गर गाने बिहार को बदनाम कर रहे हैं। भोजपुरी के ये अश्लील गाने सुनते ही महिलाएं शर्म से सिर झुका लेती हैं। ऐसे में अश्लील गानों के खिलाफ पीआईएल किया गया है।
लोगों से लगाई खास गुहार
आपको बता दें, अब डीजीपी ने अश्लील गानों पर बैन लगाने का निर्देश जारी कर दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि बिहार में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे सुनाया जा सकता है। एक्ट्रेस ने लोगों को कहा है कि अश्लील गानों के खिलाफ उन्हें आवाज उठानी होगी। न तो ऐसे गाने अब से देखेंगे और न देखने देंगे। न ही ऐसे गाने सुनेंगे और न सुनने देंगे। एक्ट्रेस ने इस इवेंट में कहा कि जब तक ऐसे गानों और कंटेंट के खिलाफ आवाज नहीं उठाई जाएगी, तब तक ऐसे गाने बनते ही रहेंगे।
Neetu Chandra
यह भी पढ़ें: निक्की तंबोली का ‘वड़ा पाव’ क्यों है फेवरेट? सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में सुनाया इमोशनल किस्सा
अश्लील गानों से बिहार बदनाम
नीतू चंद्रा का यही मानना है कि भोजपुरी के अश्लील गानों की वजह से ही बिहार बदनाम हो रहा है। अब वो वक्त आ गया है कि बिहार ऐसे गानों के खिलाफ आगे आए। आपको बता दें, भोजपुरी गानों पर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। खुद कई भोजपुरी स्टार्स इस बात को मानते हैं कि इंडस्ट्री पर अश्लीलता फैलाने के आरोप गलत नहीं हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines