निक्की तंबोली का 'वड़ा पाव' क्यों है फेवरेट? सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में सुनाया इमोशनल किस्सा

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में निक्की ने फैमिली से जुड़ा बेहद खास किस्सा रिवील किया है। वो शो में अब ‘वड़ा पाव’ बनाएंगी क्योंकि उससे उनकी कुछ स्पेशल यादें जुड़ी हैं।

Nikki Tamboli Celebrity Masterchef

Nikki Tamboli Celebrity Masterchef File Photo

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) में अब सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए हैं। इस दौरान सेलिब्रिटीज नेशनल टीवी पर कुछ बेहद पर्सनल और दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं। ऐसे में अब निक्की तंबोली ने भी कुछ बेहद इमोशनल स्टोरी शेयर की है। आपको बता दें, निक्की तंबोली को सपोर्ट करने शो में उनके पापा आए हैं। कुछ समय पहले निक्की ने इसी शो में रिवील किया था कि उनकी अपने पापा से बात नहीं हो रही है।

विज्ञापन

निक्की तंबोली बनाएंगी खास डिश

इसके बाद शेफ ने निक्की के पापा को फोन मिलाया और दोनों की बात करवाई थी। अब इनका रिश्ता पहले से बेहतर हो गया है। ऐसे में अब निक्की अपने पापा के साथ खड़े होकर शो में कुकिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वो इस बार वड़ा पाव बनाएंगी। दरअसल, निक्की को वड़ा पाव बेहद पसंद है और इसके पीछे एक खास वजह है और उसका खुलासा भी एक्ट्रेस ने फराह खान (Farah Khan) और शेफ रणवीर बरार (Ranveer Brar) के सामने किया।

विज्ञापन

भाई की पढ़ाई पर निक्की के पिता ने लगाए सारे पैसे

फराह खान के पूछने पर निक्की ने रिवील किया कि वो डी कंस्ट्रक्ट वड़ा पाव बनाएंगी। शेफ रणवीर बरार ने फिर निक्की से सवाल किया कि वड़ा पाव ही क्यों? तो एक्ट्रेस ने बताया क्योंकि वो उनके दादा (भाई) का फेवरेट था। आपको बता दें, निक्की के भाई का निधन हो चुका है। अब एक्ट्रेस ने भाई को याद करते हुए बताया है कि वो स्कॉलर थे और पापा ने सारे पैसे उसके करियर पर लगा दिए थे। लेकिन भाई को पता था कि निक्की के पास पैसे नहीं थे और न ही उन्हें पॉकेट मनी मिलती थी।

विज्ञापन

भाई की वजह से कैसे बना वड़ा पाव निक्की का फेवरेट?

ऐसे में निक्की तंबोली के भाई के पास पैसे होने के बावजूद वो सिर्फ वड़ा पाव ही खाते थे, क्योंकि ऐसा करने पर निक्की भी वो महंगी चीजें नहीं मांगेंगी जो वो खाते। तो भाई को वड़ा पाव खाते देख निक्की तंबोली का भी वड़ा पाव फेवरेट बन गया था। इसके बाद निक्की का एक और इमोशनल मोमेंट देखने को मिला, जब उनके पिता ने कहा कि इस शो में अपनी बेटी को देख वो उस पर प्राउड फील करते हैं। साथ ही ये भी कहा कि निक्की अब फैमिली की पिलर बन गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ