Bhojpuri Song: निरहुआ को भूल खेसारी लाल संग रोमांटिक हुईं आम्रपाली दुबे, देखें वीडियो

pija ji ke muski
विज्ञापन

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मानी जाती हैं। जहां खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं वहीं आम्रपाली दुबे भी अपने स्टारडम के लिए जानी जाती हैं। आम्रपाली और खेसारी लाल यादव की मूवी ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja Ke Rakhna) का गाना सामने आया है। सॉन्ग रिलीज होते ही छा गया है।

लेटेस्ट सॉन्ग ‘पिया जी के मुस्की’ (Piya Ji Ke Muski) में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की रोमांटिक केमेस्ट्री नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे मैरून लहंगे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस देसी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल भी कुर्ता पजामा में जंच रहे हैं। खेसारी और आम्रपाली का बिंदास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

इस सॉन्ग की बात करें तो खेसारी और आम्रपाली की मूवी ‘डोली सजा के रखना’ का गाना है। जिसे प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। खबर लिखे जाने तक यूट्यूब पर इस गाने को 1,355,223 व्यूज मिल चुके हैं। फैंस के बीच इस सॉन्ग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ