---विज्ञापन---

अश्लील भोजपुरी गाने गाना सिंगर्स को पड़ा भारी, कई पर दर्ज हुई शिकायत

Bhojpuri Vulgar Songs: अश्लील भोजपुरी गाना गाने को लेकर कुछ भोजपुरी सिंगर्स पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लग चुका है। इसके अलावा उनपर केस भी दर्ज हो चुका है।

---खबर नीचे जारी है---

Bhojpuri Vulgar Songs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्में और गाने बनते हैं, जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। यहां तक कि कई गाने तो पार्टियों की जान बन चुके हैं। ऐसे गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। वहीं इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे भी हैं जो अश्लील हैं। इन गानों को आप अपने परिवार के साथ नहीं सुन सकते हैं। यही वजह है कि कुछ भोजपुरी सिंगर्स पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लग चुका है। इसके अलावा उनपर केस भी दर्ज हो चुका है।

पवन सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले अभिनेता और गायक पवन सिंह का आता है। पवन सिंह अपने गाने ‘राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया’ के लिए यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। यूजर्स का कहना था कि पवन ने अश्लील गाना गाया है, इससे समाज पर गलत असर पड़ता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड से फेमस एक्टर को मोहब्बत पड़ी महंगी, हर महीने देंने होंगे 25 लाख रुपये

खेसारी लाल

---खबर नीचे जारी है---

खेसारी लाल ने एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी नाम कमाया है। कई गानों को लेकर खेसारी ट्रोल हुए हैं। सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ एक केस दर्ज कराया था। खेसारी पर आरोप था कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं।

चंदन चंचल

---खबर नीचे जारी है---

चंदन चंचल भी अपने विवादित गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनपर भी अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। उनके गाने ‘देवरा ढोढ़ी चटना बा’ का लोगों ने खूब विरोध किया था। इसको लेकर गायक बुरी तरह ट्रोल हुए थे। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे और भोजपुरी से अश्लीलता को खत्म करने के लिए आंदोलन करने तक की धमकी देने लगे थे। लोगों ने कहा था कि ऐसे गाने गा कर गायक भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Nov 04, 2023 04:56 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola