Bhojpuri Singer On Salman Khan Threat: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान को लेकर भी माहौल पूरा गरम है। एक तरफ बाबा की हत्या और दूसरी ओर सलमान खान को मिल रही धमकियां… एक्टर के चाहने वालों की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में अब भोजपुरी स्टार ने भी भाईजान को मिल रही धमकियों पर रिएक्ट किया है? एक समय ऐसा भी था जब इस भोजपुरी स्टार की तुलना भी सलमान खान से की गई थी।
सलमान खान से तुलना
दरअसल, बात उस वक्त की है जब खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष 2’ आने वाली थी। उस वक्त लोगों ने सिंगर की तुलना सलमान खान से की थी। उस वक्त खेसारी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा था कि लोगों ने मेरी तुलना सलमान खान से की है और ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं जिस जगह से आया हूं, वहां से आना बहुत बड़ी बात है। लोगों ने मेरी तुलना ऐसे नायक से की है, जिसकी पूरी दुनिया दीवानी है। बता दें कि इस फिल्म से खेसारी का शर्टलेस अंदाज नजर आया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था।
भोजपुरी सुपरस्टार ने किया रिएक्ट
वहीं, अब हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से सलमान खान को मिल रही धमकियों के बारे में पूछा गया। इस पर सिंगर ने जवाब दिया और कहा कि जब एक अच्छे एक्टर को धमकी मिलती है, तो बेहद बुरा फील होता है। हिंदी सिनेमा ने हमेशा कहीं ना कहीं अपनी भाषा और देश को प्रमोट ही किया है। हर किसी का अपना एक अलग विषय होता है।
सलमान खान बनना कोई छोटी चीज नहीं- खेसारी
खेसारी ने आगे कहा कि सलमान सर अपने आप में ही बहुत हैं। अगर उनकी कोई भी परेशानी है, तो वो इसे खुद ही सॉल्व कर सकते हैं, क्योंकि वो सलमान खान हैं और उन्हें पता है कि किस चीज से कैसे निपटना है। वो सलमान खान बने हैं और ऐसा हर कोई नहीं कर सकता। सलमान खान बनना कोई छोटी चीज नहीं है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग दे चुका है धमकी
गौरतलब है कि सलमान खान को लेकर इस वक्त पुलिस भी पूरी सतर्क है। सुरक्षा के लिहाज से एक्टर को कड़ी सुरक्षा दी गई है। बाबा सिद्दीकी मर्डर के बाद से ही सलमान को लेकर पुलिस बहुत सावधानी बरत रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। ऐसे में सलमान को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है।
सलमान की सुरक्षा बढ़ाई
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में बाबा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लेना अपने आपमें चिंता बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि इसी साल के शुरुआत में सलमान खान के घर पर फायरिंग भी की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी।
पुलिस बेहद सतर्क
वहीं, आज सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले केस में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट भी किया है। गौरतलब है कि सलमान खान, बाबा सिद्दीकी के बेहद करीबी थे। ऐसे में बाबा की हत्या के बाद सलमान को लेकर टेंशन बढ़ना भी लाजिमी है। खान परिवार ने भी सबकी सुरक्षा को देखते हुए किसी को घर ना आने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- Liam Payne ने गर्लफ्रेंड संग बिताए अंतिम पल, सिंगर का आखिरी वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
1 hr agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
3 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
5 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
7 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
8 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
8 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
9 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
11 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines