---विज्ञापन---

The Traitors 2 में शॉकिंग एविक्शन! इस एक्ट्रेस का पत्ता होगा साफ? लेटेस्ट प्रोमो में मिला हिंट

The Traitors 2 Shocking Eviction: करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के अपकमिंग एपिसोड में घमासान देखने को मिलने वाला है. शो में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिलेगा. लेटेस्ट प्रोमो में एक कंटेस्टेंट के जाने का हिंट मिल चुका है. चलिए जानते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट जिसका विनर बनने का सपना टूट जाएगा.

---विज्ञापन---

The Traitors 2 Shocking Eviction: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो ने रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. हाल ही में शो के 3 नए एपिसोड्स को रिलीज किया गया, जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो गए. वहीं इसी बीच अब शो का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है और इस प्रोमो में शो में होने वाले अगले एविक्शन की झलक देखने को मिली. इसी बीच शो से एविक्ट होने वाले एक और कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील हो गया है. प्रोमो में ही इस कंटेस्टेंट के एविक्शन की हिंट मिली है. चलिए आपको भी बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होने वाला है.

‘द ट्रेटर्स 2’ से किसका कटेगा पत्ता?

करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ के लेटेस्ट प्रोमो ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है. दरअसल मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है, जिसमें करण जौहर शो में होने वाले एविक्शन के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में शो के एक कंटेस्टेंट का फोटो पकड़ा हुआ है जो शो से एविक्ट होने वाला है. ये फोटो किसी और का नहीं बल्कि टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का है. इससे ये तो तय है कि अपकमिंग एपिसोड में श्वेता तिवारी शो से एविक्ट होने वाली हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने श्वेता तिवारी के नाम को रिवील नहीं किया है, लेकिन प्रोमो में मिली हिंट से ऑडियंस ने अंदाजा लगा लिया है कि श्वेता तिवारी का ही पत्ता शो से कटने वाला है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आर्यन खान की Bads of Bollywood का आएगा दूसरा सीजन? राइटर ने दिया बड़ा अपडेट

प्रोमो में मिला हिंट

शो के लेटेस्ट प्रोमो में करण जौहर दीवार पर लगी कंटेस्टेंट्स की फोटोज में से उस कंटेस्टेंट की फोटो हाथ में लेते हैं जो एविक्ट हो चुका है. प्रोमो के एक एंगल में दिखाई दे रहा है कि तान्या के ऊपर श्वेता तिवारी की फोटो लगी होती है, वहीं जब करण जौहर हाथ में फोटो लेते हैं तो दीवार से श्वेता तिवारी की फोटो गायब दिखी, जिससे अंदाजा लगा लिया गया है कि श्वेता तिवारी ही शो से एविक्ट हाने जा रही हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic की रिलीज से पहले होगा ग्रैंड इवेंट, फिर सितारों से सजेगी महफिल, कब और कहां होगा कार्यक्रम?

लेटेस्ट एपिसोड्स में कौन-कौन हुआ एविक्ट?

बता दें हाल ही में शो के 3 नए एपिसोड्स रिलीज किए गए हैं जिनमें 4 कंटेस्टेंट्स शो से एविक्ट हो गए हैं. इनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), रणवीर बरार, पारुल गुलाटी और अभिषेक मल्हान शामिल हैं. वहीं अब शो में क्रिस्टल डिसूजा और शहनिल गिल ही ट्रेटर्स के रूप में दिखाई दे रही हैं. अपकमिंग एपिसोड में ये दोनों ट्रेटर्स एक और कंटेस्टेंट को अपने गैंग में शामिल करते दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 22, 2026 08:54 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola