हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भीख मांगती, चोरी करती पकड़ी गईं यह Bhojpuri Actress, कभी थीं निर्देशकों की पहली पसंद

Bhojpuri Actress Found Begging: एक समय में मिताली शर्मा भोजपुरी निर्देशकों की पहली पसंद हुआ करती थीं, लेकिन अब उनकी जिंदगी बदहाल हो चुकी है।

विज्ञापन
image credit: social media

Bhojpuri Actress Found Begging: फिल्मी दुनिया में लोग अपना करियर बनाने के लिए आते हैं, लेकिन कुछ लोग सफल हो जाते हैं और कुछ लोगों के हाथ निराशा लगती है। बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक हर जगह ऐसा होता है। ऐसी ही एक भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम मिताली शर्मा है। एक समय में वह भोजपुरी निर्देशकों की पहली पसंद हुआ करती थीं। लेकिन अब उनकी जिंदगी बदहाल हो चुकी है। हालात यह हो गए हैं कि उन्होंने मुंबई के लोखंडवाला में सड़कों पर भीख मांगना शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: Kissing Scene देते वक्त बेकाबू हुए सेलेब्स, Director के कट बोलने के बाद भी करते रहे किस

विज्ञापन

 

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मिताली शर्मा को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनको मुंबई के लोखंडवाला की सड़क पर चोरी करते हुए भी पकड़ी जा चुकी हैं। खबर थी कि करीब सात साल पहले ओशिवरा थाने की पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि मिताली ने उन्हें पहले तो गालियां दी और फिर काट कर भागने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

नहीं मिल रहा काम

हर किसी की तरह मिताली ने भी हीरोइन बनने का सपना देखा था। यही वजह थी कि वह घर वालों को छोड़ वे मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने आईं थी। उनकी जिद आगे बाद में परिवार वालों ने भी उन्हें छोड़ दिया था। मुंबई में कुछ फिल्में और मॉडलिंग करने के बाद उन्हें पिछले कई महीनों से काम नहीं मिल रहा था और पैसों की किल्लत की वजह से वे डिप्रेशन में चली गई हैं। जैसी उनकी हालत हो गई है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनको ठीक से खाना भी नहीं नसीब हुआ।

विज्ञापन

खाना देने की लगाई गुहार

जब पुलिस उन्हें पकड़कर थाने लेकर आई तो सबसे पहले मिताली ने उन्हें खाना देने की गुहार लगाई थी। बताया जाता है कि उनकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें ठाणे के मेंटल एसालइलम में भर्ती किया था और अब वे कहां है इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola